लाइव न्यूज़ :

संयुक्त राष्ट्र ने युद्धग्रस्त अफगानिस्तान के लिए 1.3 अरब डॉलर की सहायता की मांग की

By भाषा | Updated: January 13, 2021 12:38 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, 13 जनवरी संयुक्त राष्ट्र ने दशकों लंबे संघर्ष, कई प्राकृतिक आपदाओं और कोविड-19 महामारी से प्रभावित अफगानिस्तान में जीवन-रक्षक उपाय की आवश्यकता के मद्देनजर लगभग 1.6 करोड़ लोगों की सहायता के लिए 1.3 अरब डालर की मांग की है।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि सहायता की जरुरत वाले लोगों की संख्या चार साल पहले की तुलना में छह गुना अधिक है, जब 23 लाख लोगों को सहायता की जरुरत थी।

उन्होंने सोमवार को कहा, "यह अनुमान लगाया गया है कि पांच साल से कम उम्र के दो बच्चों में से लगभग एक को इस साल गंभीर कुपोषण का सामना करना पड़ेगा।"

दुजारिक ने कहा कि भुखमरी बढ़ रही है" क्योंकि लोगों ने अपनी आजीविका खो दी है।

उन्होंने कहा कि 2021 में, अफगानिस्तान की लगभग आधी आबादी को जीवित रहने के लिए मानवीय सहायता की आवश्यकता होगी।

मानवीय मामलों के समन्वय के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (ओसीएचए) के अनुसार, पूरे अफगानिस्तान में लगभग 1.84 करोड़ लोगों को सहायता की आवश्यकता है। कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के साथ पिछले साल यह संख्या तेजी से बढ़ी है।

अफगानिस्तान के लिए मानवतावादी समन्वयक पार्वती रामास्वामी ने एक मानवीय प्रतिक्रिया योजना को पेश करते हुए कहा, "संकट के दौरान, लोग तेजी से हताश हो रहे हैं। अपनी बेटियों की कम उम्र में शादी करने और अपने बच्चों को काम पर भेजने व अपनी आजीविका चलाने के लिए ऋण और अन्य खतरनाक उपाय का सहारा ले रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला