लाइव न्यूज़ :

संयुक्त राष्ट्र ने विविधता से निपटने में विफलता को बताया संघर्ष का मूल कारण

By भाषा | Updated: October 13, 2021 10:25 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, 13 अक्टूबर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति थाबो म्बेकी ने मंगलवार को एक के बाद एक ऐसे अफ्रीकी देशों का जिक्र किया, जहां विविधता से निपटने में विफलता संघर्ष का मूल कारण थी। उन्होंने कहा कि 1960 के दशक के अंत में नाइजीरिया में बियाफ्रान युद्ध से लेकर इथियोपिया के टाइग्रे क्षेत्र में मौजूदा संघर्षों का मूल कारण यही है।

म्बेकी ने कांगो, बुरुंडी, आइवरी कोस्ट और सूडान में भी विविधता से निपटने में विफलता को ही संघर्षों का मूल कारण बताया।

उन्होंने ‘सिएरा लियोन ट्रुथ एंड रिकन्सिलिएशन कमीशन’ की 2004 की रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि यह रिपोर्ट ‘‘यह सत्य बताती है कि विविधता से निपटने में विफलता के परिणामस्वरूप देश में 11 साल तक युद्ध चला, जो 1991 में शुरू हुआ था’’ और विविधता से निपटने में ऐसी ही विफलता के कारण ‘‘कैमरून में हिंसक संघर्ष हुए, जो अब भी जारी है।’’

संयुक्त राष्ट्र में फ्रांस के राजदूत निकोलस डी रिवेर ने इसी संदर्भ में कहा कि अटलांटिक महासागर और लाल सागर के बीच उत्तरी अफ्रीका के साहेल क्षेत्र में, ‘‘आतंकवादी संगठन, समुदायों के बीच घृणा फैलाने के लिए मतभेदों का ही इस्तेमाल करते हैं।’’

उन्होंने कहा कि इराक, यमन और सीरिया सहित पश्चिम एशिया में भी जातीय और धार्मिक हिंसा मौजूद है।

उन्होंने यह बयान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की ‘विविधता, देश निर्माण और शांति की खोज’ विषय पर आयोजित एक बैठक में दिया, जिसे केन्या ने आयोजित किया था।

केन्या इस माह परिषद की अध्यक्षता कर रहा है और उसके मौजूदा अध्यक्ष उहुरु केन्याता हैं।

केन्याता ने कहा, ‘‘आज मैं जो मुख्य संदेश देना चाहता हूं, वह यह है कि विविधता से निपटने की दिशा में खराब प्रबंधन अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें