लाइव न्यूज़ :

सोमालिया के राजनीतिक संकट पर संयुक्त राष्ट्र ने आपात सत्र बुलाया

By भाषा | Updated: September 18, 2021 15:25 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, 18 सितंबर (एपी) संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सोमालिया के राजनीतिक संकट पर शुक्रवार को आपात सत्र बुलाया। सोमालिया में गहराते संकट से चुनाव प्रक्रिया लंबित होने तथा पूर्व अफ्रीकी क्षेत्र के और अस्थिर होने की आशंका है।

संयुक्त राष्ट्र में ब्रिटेन की राजदूत बार्बरा वुडवार्ड ने सोमालिया के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के बीच बढ़ते तनाव पर गहरी चिंता प्रकट की।

इससे पहले राष्ट्रपति मोहम्मद अब्दुल्लाही मोहम्मद ने बृहस्पतिवार को अपने बयान में कहा था कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोहम्मद हुसैन रोबल के अधिकारियों को नियुक्त करने तथा हटाने के अधिकार को निलंबित कर दिया है। यह दोनों नेताओं के तेजी से बिगड़ते रिश्तों में टकराव का ताजा मामला है।

वुडवर्ड ने कहा कि बढ़ते तनाव से चुनावी प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है और देश में अल-शबाब आतंकवादियों से लेकर अन्य चुनौतियों के साथ ही एक संवैधानिक संकट जन्म ले सकता है।

उन्होंने कहा कि सुरक्षा परिषद को चुनाव प्रक्रिया को पटरी पर लाने के लिए दबाव बनाना चाहिए और सुनिश्चित करना चाहिए कि प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति तेजी से अपने मतभेद सुलझा लें और सोमालिया के लिए आवश्यक सुरक्षा, शांति एवं स्थिरता भी सुनिश्चित हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा