लाइव न्यूज़ :

संयुक्त राष्ट्र निकाय ‘लापता’ राजकुमारी के बारे में यूइएई से जानकारी मांगेगा

By भाषा | Updated: February 17, 2021 20:00 IST

Open in App

लंदन, 17 फरवरी (एपी) संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार निकाय ने बुधवार को कहा कि वह संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से दुबई के प्रभावशाली शासक की पुत्री के बारे में जानकारी मांगेगा जिन्होंने वीडियो संदेशों में कहा है कि उन्हें भारी सुरक्षा वाले एक महल में कैद कर रखा गया है।

शेखा लतीफा बिन्त मोहम्मद अल मकतूम ने 2018 में समृद्ध खाड़ी देश से भागने की कोशिश की थी लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उनकी नौका को भारत के तट के पास पकड़ लिया था। मंगलवार से उनकी कोई जानकारी नहीं मिली है। मंगलवार को ही बीबीसी के एक खोजी कार्यक्रम में शेखा के वीडियो संदेश प्रसारित किए गए थे।

ऐसा प्रतीत होता है कि वीडियो गुप्त रूप से रिकॉर्ड किए गए हैं। वीडियो में 35 वर्षीय राजकुमारी का कहना है कि वह अपने जीवन को लेकर चिंतित है।

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायोग (यूएनएचआरसी) कार्यालय ने कहा कि वह नए घटनाक्रम के संबंध में यूएई से बात करेगा।

प्रवक्ता रूपर्ट कोलेविल ने बीबीसी से कहा कि संबंधित अधिकारों के तहत संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रणाली के अन्य हिस्से भी इसमें शामिल हो सकते हैं बशर्ते उन्हें विशिष्ट आरोप प्राप्त होते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना