लाइव न्यूज़ :

संयुक्त राष्ट्र ने बाइडन की सलाहकार कैथरीन रसेल को यूनिसेफ का प्रमुख नियुक्त किया

By भाषा | Updated: December 11, 2021 09:01 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, 11 दिसंबर (एपी) संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतारेस ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की सलाहकार कैथरीन रसेल को संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) की अगली प्रमुख नियुक्त किया है।

रसेल ‘व्हाइट हाउस ऑफिस ऑफ प्रेसिडेंशियल पर्सनेल’ की प्रमुख हैं और 2013 से 2017 तक वह महिलाओं के वैश्विक मुद्दों के लिए विदेश मंत्रालय की विशेष राजदूत भी रह चुकी हैं। वह हेनरीटा फोर का स्थान लेंगी, जिन्होंने जुलाई में पारिवारिक स्वास्थ्य संबंधी समस्या के चलते पद से इस्तीफा दे दिया था। वह विवाहित हैं और उनके चार बच्चे हैं।

संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने यूनिसेफ के कार्यकारी बोर्ड के साथ परामर्श के बाद रसेल की महासचिव द्वारा नियुक्ति किए जाने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि गुतारेस ‘‘यूनिसेफ में फोर के प्रेरक नेतृत्व, खासतौर पर कोविड-19 के वक्त यूनिसेफ की वैश्विक प्रतिक्रिया में अहम भूमिका तथा शिक्षा के क्षेत्र में उनके प्रयासों के लिए उनकी सराहना करते हैं।’’

दुजारिक ने कहा कि उनके नेतृत्व के कारण ही यूनिसेफ की अब निजी और सार्वजनिक क्षेत्र में व्यापक साझेदारी है और 2030 के लिए संयुक्त राष्ट्र विकास लक्ष्यों को हासिल करने के लिए ‘‘अधिक स्पष्ट दृष्टि’’ है।

एक बयान में बाइडन ने रसेल को अपनी और अपनी पत्नी जिल की करीब 30 वर्षों पुरानी ‘‘एक भरोसेमंद और अपरिहार्य सलाहकार’’ करार दिया।

बाइडन ने कहा, ‘‘हमारा नुकसान यूनिसेफ का लाभ है क्योंकि दुनिया भर के बच्चे इस नई भूमिका में कैथी के नेतृत्व में अधिक समृद्ध, सुरक्षित और स्वस्थ जीवन जिएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा