लाइव न्यूज़ :

दुनिया भर में कोरोना से हाहाकार, संयुक्त राष्ट्र के अनुसार गरीब देशों में वायरस से लड़ने के लिए इतने अरब डॉलर की है दरकार

By भाषा | Updated: May 8, 2020 13:48 IST

दुनिया भर में कोरोना वायरस का प्रकोर जारी है। अमेरिका और यूरोप के समृद्ध देश भी इसके सामने घुटने टेक चुके हैं। वहीं, संयुक्त राष्ट्र ने कमजोर देशों में कोरोना को लेकर चिंता जताई है।

Open in App
ठळक मुद्देसंयुक्त राष्ट्र के अनुसार कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के खिलाफ लड़ाई में कमजोर देशों के लिए 6.7 अरब डॉलर की जरूरतगरीब देश कोरोना वायरस के कारण आज दोहरी मार झेल रहे हैं: संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र ने कमजोर देशों में कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के खिलाफ लड़ाई में जरूरी चीजों के लिए सरकारों, कंपनियों और अरबपतियों से 6.7 अरब डॉलर की निधि दान देने की अपील की है। एजेंसी ने आगाह किया है मदद करने में विफल रहने पर “भुखमरी की वैश्विक महामारी”, अकाल, दंगे और अधिक संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। संयुक्त राष्ट्र के मानवीय सहायता प्रमुख मार्क लोकॉक ने कहा, “कोविड-19 से अब हर देश और धरती पर हर व्यक्ति प्रभावित है।’’

उन्होंने कहा कि 25 मार्च को संयुक्त राष्ट्र की ओर से की गई दो अरब डॉलर की शुरुआती अपील को इसलिए बढ़ाया गया क्योंकि आय कम होने और नौकरियां जाने, खाद्य आपूर्ति घटने तथा कीमतों के बढ़ने और बच्चों को भोजन न मिलने एवं उनका टीकाकरण न होने के साक्ष्य पहले से ही मिलने लगे हैं। उन्होंने कहा कि विश्व के सबसे गरीब देशों में अगले तीन से छह महीने तक वैश्विक महामारी के शीर्ष पर पहुंचने की आशंका नहीं है।

लोकॉक ने नयी अपील करने से पहले वीडियो जारी कर कहा कि सबसे गरीब देश “दोहरी मार’’ झेल रहे हैं - एक कोविड-19 का स्वास्थ्य पर पड़ने वाला प्रभाव और दूसरा “वायरस की रोकथाम के लिए उठाए गए घरेलू कदमों और वैश्विक मंदी के प्रभाव।”

उन्होंने आगाह किया, “हमें अर्थव्यवस्थाओं के सिकुड़ने, आयात से होने वाली कमाई घटने, भेजी हुई रकमों के कम होने, पर्यटन क्षेत्र में संकुचन और स्वास्थ्य तंत्रों में दबाव के चलते संघर्ष, भुखमरी, गरीबी और बीमारियां फैलने के लिए तैयार रहना चाहिए।”

उन्होंने कहा, “लॉकडाउन और आर्थिक मंदी का मतलब है कि आगे लाखों लोगों के लिए भुखमरी की वैश्विक महामारी फैलने वाली है।” विश्व खाद्य कार्यक्रम के कार्यकारी निदेशक डेविड बिस्ले ने कहा कि साल के अंत तक 26.5 करोड़ लोग भुखमरी के कगार पर न पहुंच जाएं, इसे रोकने के दो अहम तरीके हैं - पहला पैसा उपलब्ध कराना और दूसरा आपूर्ति की कड़ियों का सुचारू रूप से चलते रहना।

उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र हमेशा से समृद्ध देशों से दान देने की अपील करता रहा है। वैश्विक महामारी “एक बार होने वाली घटना है, एक आपदा जिसकी तरफ हम बढ़ रहे हैं’’ इसलिए अमीर देशों एवं अमीर कंपनियों से दान देने की अपील करना अकारण नहीं है।

टॅग्स :कोरोना वायरससंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वपूर्वी कांगोः 200 लोग मारे गए, कोल्टन खनन स्थल पर भूस्खलन के कारण कई खदानें ढहे, अब भी कीचड़ में फंसे कई, निकाला नहीं जा सका

विश्व26 जनवरी को 2 बड़ी खबर?, आईएस ने पूर्वी कांगो में 25 लोगों को मार डाला और फिलीपीन में हादसा, नौका में 359 लोग, 215 को बचाया और 15 शव बरामद?

विश्वपेंगुइन के संसार पर प्रदूषण से गहराता संकट

विश्व71.65 प्रतिशत वोट हासिल करके 7वीं बार जीते युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी, संगीतकार से नेता बने बोबी वाइन को 24.72 प्रतिशत वोट मिले

कारोबारदुनिया भर में बाजार का बुरा हाल, शिखर पर भारत?, संयुक्त राष्ट्र ने कहा- 2026 में वृद्धि दर के 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान?, ट्रंप टैरिफ असर नहीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा