लाइव न्यूज़ :

संयुक्त राष्ट्र ने युद्धग्रस्त अफगानिस्तान की मदद के लिए 85 करोड़ डॉलर की मदद की अपील की

By भाषा | Updated: July 16, 2021 11:10 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, 16 जुलाई (एपी) अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र की मानवीय सेवा के प्रमुख ने तालिबान के हमले के प्रभाव से निपटने, देश की एक तिहाई आबादी को कुपोषण से बचाने, सूखे की गंभीर स्थिति के लिहाज से और इस साल स्वदेश आए 6,27,000 अफगानों, जिनमें से अधिकतर पड़ोसी ईरान से लौटे हैं, ऐसे लोगों की मदद के लिए बृहस्पतिवार को 85 करोड़ डॉलर की मदद की अपील की।

रमीज अलकबरोव ने राजधानी काबुल से डिजिटल तरीके से बैठक के बाद संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में पत्रकारों को बताया कि कम से कम आठ करोड़ अफगानों को सहायता की आवश्यकता है और संयुक्त राष्ट्र की इनमें से कम से कम 1.57 करोड़ लोगों को मदद देने की योजना है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र ने 1.3 अरब डॉलर की अपील की थी लेकिन सिर्फ 37 प्रतिशत रकम यानी 45 करोड़ डॉलर ही जुटाए जा सके हैं। अमेरिका ने सबसे अधिक दान दिया है। उन्होंने कहा कि शेष 85 करोड़ डॉलर की अत्यंत आवश्कता है।

अमेरिका और नाटो देशों के सैनिकों ने लगभग 20 वर्षों के बाद अफगानिस्तान से अपनी वापसी लगभग पूरी कर ली है। वहीं, तालिबान ने हाल के हफ्तों में पड़ोसी देशों ईरान, पाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और ताजीकिस्तान के साथ लगते कई जिलों और प्रमुख सीमा चौकियों पर कब्जा कर लिया है। कई मामलों में अफगान सुरक्षा बलों और सेना ने हथियार सामग्री की कमी के कारण या तो बहुत कम प्रतिरोध किया या कोई जवाब नहीं दिया।

अलकबरोव ने कहा कि तीन साल में दूसरा सूखा पड़ने के कारण और तालिबान के हमले के कारण 2,70,000 लोग ग्रामीण क्षेत्रों में अपने घरों से शहरी क्षेत्रों और क्षेत्रीय केंद्रों की ओर पलायन कर गए हैं, जहां उन्हें भोजन, पानी, आश्रय और साफ-सफाई की आवश्यकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब