लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में व्यापक भुखमरी को रोकने के लिए संयुक्त राष्ट्र सहायता प्रमुख ने जी20 से अपील की

By भाषा | Updated: October 30, 2021 14:52 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, 30 अक्टूबर (एपी) संयुक्त राष्ट्र के मानवीय सहायता मामलों के प्रमुख ने दुनिया की 20 बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों के नेताओं के बीच कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान की चिंता की जानी चाहिए क्योंकि इसकी अर्थव्यवस्था तबाह हो रही है और आधी आबादी के पास खाने के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद्य पदार्थ नहीं होने का खतरा है तथा हिमपात भी शुरू हो गया है।

संयुक्त राष्ट्र के मानवीय सहायता मामलों के प्रमुख मार्टिन ग्रिफिथ्स ने शुक्रवार को द एसोसिएटेड प्रेस (एपी) को एक साक्षात्कार में बताया, ‘‘अफगानिस्तान में जरूरतें बढ़ रही हैं।’’ उन्होंने कहा कि पांच साल से कम उम्र के आधे अफगान बच्चे गंभीर कुपोषण के खतरे का सामना कर रहे हैं और हर प्रांत में खसरा का प्रकोप है।

ग्रिफिथ्स ने चेतावनी दी कि खाद्य संकट पैदा होने से कुपोषण होता है और फिर बीमारी और मौत होती है और इस संबंध में उचित कदम नहीं उठाया गया तो दुनिया अफगानिस्तान में मौत देखेगी।

डब्ल्यूएफपी (विश्व खाद्य कार्यक्रम) ने इस सप्ताह इस साल अंत तक अपने अभियानों के लिए 20 करोड़ अमेरिकी डॉलर के वित्तपोषण की अपील की है। ग्रिफिथ्स ने अमेरिका और उन यूरोपीय देशों से वित्तपोषण का आग्रह किया है, जिन्होंने 15 अगस्त को अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद इस देश को विकास सहायता बंद कर दी। उन्होंने कहा कि इस देश में मानवीय सहायता मुहैया कराने के लिए तत्काल कोष की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ 10 करोड़ यूरो की मदद मानवीय कार्य के लिए दे चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात