लाइव न्यूज़ :

फलस्तीन शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी को बजट का संकट

By भाषा | Updated: October 2, 2021 16:18 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, दो अक्टूबर (एपी) फलस्तीनी शरणार्थियों की मदद करने वाली संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी बजट संकट का सामना कर रही है और शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अन्य सेवाएं जारी रखने के लिए उसे तुरंत 12 करोड़ डॉलर के अनुदान की जरूरत है।

संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी के प्रमुख फिलिप लाजारिनी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम संघर्ष कर रहे हैं, नकदी संकट का सामना कर रहे हैं। वित्तीय संकट संस्था के लिए बड़ा खतरा है। वित्तीय मदद नहीं मिल पाने से हमें सेवाओं में कटौती के लिए मजबूर होना पड़ा है।’’

लाजारिनी ने बताया कि स्कूलों में 5,50,000 बच्चों की शिक्षा बरकरार रखने, हजारों लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने और नवंबर से दिसंबर के बीच 28,000 कर्मियों को वेतन देने के लिए वित्तीय अनुदान की जरूरत है।

संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी (यूएनआरडब्ल्यूए) की स्थापना 7,00,000 फलस्तीनी लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं, भोजन और अन्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए की गई थी जिन्हें 1948 में इजराइल की स्थापना के दौरान युद्ध के कारण अपना घर बार छोड़ना पड़ा था। लाजारिनी ने बताया कि एजेंसी के अधिकारियों को यह भी नहीं पता है कि क्या वे नवंबर और दिसंबर में अपनी गतिविधियां जारी रख पाएंगे या नहीं।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने अप्रैल में घोषणा की थी कि वेस्ट बैंक में परियोजनाओं समेत यूएनआरडब्ल्यूए के लिए 23.5 करोड़ डॉलर की मदद दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला