लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन का वेलिंग्टन कॉलेज भारत में खोलेगा स्कूल

By भाषा | Updated: September 28, 2021 17:10 IST

Open in App

(एच एस राव)

लंदन, 28 सितंबर ब्रिटेन के वेलिंग्टन कॉलेज इंटरनेशनल ने भारत के यूनिसन ग्रुप के साथ एक साझेदारी की है, जिसके तहत वह भारत में अपने स्कूल खोलेगा।

कॉलेज द्वारा मंगलवार को जारी बयान में बताया गया कि ऐसा पहला स्कूल 2023 में पुणे में खोला जाएगा। वेलिंग्टन कॉलेज इंटरनेशनल (डब्ल्यूसीआई) पुणे में दो से 12 साल की उम्र के बच्चों के लिए छात्रावास की सुविधा भी होगी, जिसमें छात्र एवं छात्राएं साथ पढ़ेंगी।

डब्ल्यूसीआई के अंतरराष्ट्रीय निदेशक स्कॉट ब्रायन ने कहा, ‘‘भारत एक प्रगतिशील देश है, जिसकी गतिशील अर्थव्यवस्था और समृद्ध संस्कृति है तथा जहां शिक्षा के लिए लगन है। डब्ल्यूसीआई यूनिसन के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक है, ताकि ब्रितानी और भारतीय शिक्षा को संयोजन किया जा सके, वेलिंग्टन जैसे उत्कृष्ट विद्यालयों की स्थापना की जा सके, शानदार शैक्षणिक परिणाम लाए जा सकें और सभी छात्रों को अवसर मुहैया कराए जा सकें।’’

यूनिसन एजुकेशन फाउंडेशन के सह-संस्थापक अनुज अग्रवाल ने कहा, ‘‘हम इसे भारत के छात्रों के लिए अपने देश में वेलिंग्टन कॉलेज की शिक्षा प्राप्त करने और दुनिया के शीर्ष विश्वविद्यालयों तक पहुंच हासिल करने के एक शानदार अवसर के रूप में देखते हैं।’’

बयान में कहा गया है कि यूनिसन ग्रुप देहरादून और दिल्ली एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में यूनिसन वर्ल्ड स्कूल समेत चार शैक्षणिक संस्थानों के जरिए भारत में शिक्षा प्रदान करता है। यूनिसन वर्ल्ड स्कूल लड़कियों के लिए भारत के अग्रणी आवासीय स्कूलों में शामिल है।

डब्ल्यूसीआई अंतरराष्ट्रीय स्कूलों का एक प्रमुख समूह है। यह ‘द वेलिंग्टन कॉलेज’ से संबद्ध है। इस कॉलेज की स्थापना 1853 में की गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें