लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन के करीम खान को अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (आईसीसी) का वकील चुना गया

By भाषा | Updated: February 13, 2021 08:57 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, 13 फरवरी (एपी) दुनियाभर के 120 से अधिक देशों ने ब्रिटेन के वकील करीम खान को शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (आईसीसी) का वकील (प्रॉसीक्यूटर) चुना।

विश्वभर में युद्ध अपराधों, मानवता के खिलाफ अपराधों और जनसंहार जैसे अपराधों के खिलाफ न्याय देने का काम करने वाले आईसीसी का वकील बनना अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत मुश्किल काम में शामिल है।

‘रोम संविधि’ में शामिल 123 देशों ने गुप्त मतदान के जरिए खान को चुना। रोम संविधि के तहत अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय की स्थापना की गई थी। खान अब फातुओ बेनसौदा की जगह लेंगे। बेनसौदा का नौ साल का कार्यकाल जून में समाप्त हो जाएगा।

अंतरराष्ट्रीय आपराधिक कानून एवं अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानून के विशेषज्ञ खान को बहुमत से कहीं अधिक 72 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी आयरलैंड के फर्गेल गेनोर को 42 मत मिले। इनके अलावा स्पेन के कार्लोस कास्त्रेसाना फर्नांडीज को पांच और इटली के फ्रांसेस्को लो वोइ को तीन मत मिले। एक सदस्य ने मतदान नहीं किया।

‘ह्यूमन राइट वॉच’ में अंतरराष्ट्रीय न्याय निदेशक रिचर्ड डिकर ने कहा, ‘‘करीम खान का वकील के रूप में चयन ऐसे समय में हुआ है, जब कई चुनौतियों और दबाव के कारण आईसीसी को एक योग्य वकील की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा