यूक्रेनी सांसद का दावा- रूसी सैनिकों ने यूक्रेन में नाबालिगों संग किया बलात्कार, महिलाओं पर ढाया जुल्म
By मनाली रस्तोगी | Updated: April 4, 2022 14:23 IST2022-04-04T14:22:56+5:302022-04-04T14:23:46+5:30
रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को 40 दिन हो रहे हैं, लेकिन अभी भी इस युद्ध के रुकने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। इस बीच यूक्रेन की सांसद लेसिया वासिलेंक ने रूसी सेना पर आरोप लगाते हुए नाबालिग लड़कियों के साथ बलात्कार और यूक्रेनी महिलाओं पर जुल्म ढहाने का आरोप लगाया।

यूक्रेनी सांसद का दावा- रूसी सैनिकों ने यूक्रेन में नाबालिगों संग किया बलात्कार, महिलाओं पर ढाया जुल्म
कीव:यूक्रेन की सांसद लेसिया वासिलेंक ने सोमवार को दावा किया कि रूसी सैनिकों ने 10 साल से कम उम्र की लड़कियों के साथ बलात्कार किया और महिलाओं के शरीर को ब्रांडेड किया। यूक्रेनी सांसद ने मामले को लेकर ट्वीट किया है। बता दें कि यूक्रेन और रूस के बीच जंग को 40 दिन पूरे हो चुके हैं। मगर इस युद्ध के रुकने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। यही नहीं, इन 40 दिनों में यूक्रेन की जनता के साथ हुए जुल्म के कई मामले सामने आ चुके हैं।
रूसी सेना पर यूक्रेनी सांसद ने लगाए गंभीर आरोप
Russian soldiers loot, rape and kill. 10 y.o. girls with vaginal and rectal tears. Women with swastika shaped burns. Russia. Russian Men did this. And Russian mothers raised them. A nation of immoral criminals
— Lesia Vasylenko (@lesiavasylenko) April 3, 2022
इस बीच यूक्रेन की सांसद लेसिया वासिलेंक ने रूसी सेना पर आरोप लगाते हुए नाबालिग लड़कियों के साथ बलात्कार और यूक्रेनी महिलाओं पर जुल्म ढहाने का आरोप लगाया। वासिलेंक का आरोप है कि रूसी सैनिक यूक्रेन में लोगों को लूट रहे थे, बलात्कार कर रहे थे और मार रहे थे। यही नहीं, उन्होंने रूस को "अनैतिक अपराधों का देश" भी बताया। वहीं, ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, "रूसी सैनिक लूटते हैं, बलात्कार करते हैं और मारते हैं। 10 साल उम्र की लड़कियों के साथ भी रूसी सैनिकों ने बलात्कार किया।"
लेसिया वासिलेंक ने सिलसिलेवार दो ट्वीट किए
Tortured body of a raped and killed woman. I’m speechless. My@mind is paralyzed with anger and fear and hatred. #StopGenocide#StopPutinNOWpic.twitter.com/Kl0ufDigJi
— Lesia Vasylenko (@lesiavasylenko) April 3, 2022
इसके अलावा यूक्रेनी सांसद लेसिया वासिलेंक ने एक तस्वीर भी पोस्ट की। बताते चलें कि यूक्रेन में रूसी सेना द्वारा महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के साथ हो रहे अत्याचार को लेकर वासिलेंक ने सिलसिलेवार दो ट्वीट किए। इनमें से एक ट्वीट में उन्होंने एक तस्वीर भी साझा की है। वहीं, वासिलेंक ने अपे दूसरे ट्वीट में लिखा, "मैं कुछ नहीं कह सकती। मेरा मन क्रोध और भय और घृणा से लकवाग्रस्त है।" मालूम हो, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 24 फरवरी को यूक्रेन में मिलिट्री अभियान की घोषणा की थी।