लाइव न्यूज़ :

टाइम पर्सन ऑफ द ईयर चुने गए यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की

By मनाली रस्तोगी | Updated: December 7, 2022 19:26 IST

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को टाइम पर्सन ऑफ द ईयर चुना गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे रूस के साथ युद्ध की शुरुआत के बाद से जेलेंस्की ने दृढ़ संकल्प के साथ अपने देश का नेतृत्व किया।अमेरिका ने यूक्रेनी राष्ट्रपति को देश छोड़ने का सुझाव दिया था, लेकिन उन्होंने ये सुझाव ठुकरा दिया था।जेलेंस्की ने कहा था कि मेरे देश को मेरी जरूरत है।

कीव: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की टाइम पर्सन ऑफ द ईयर बने हैं। रूस के साथ युद्ध की शुरुआत के बाद से जेलेंस्की ने दृढ़ संकल्प के साथ अपने देश का नेतृत्व किया। उनकी लगातार उपस्थिति और भाषणों ने यूक्रेनी जनता को अपने देश के लिए लड़ने के लिए प्रेरित किया। युद्ध के बीच जेलेंस्की एक बहादुर व्यक्ति के रूप में उभरे हैं जो न केवल अपने देश बल्कि अन्य यूरोपीय देशों को भी प्रेरित कर रहा है।

जैसे ही रूस ने देश पर आक्रमण किया जेलेंस्की ने मार्शल लॉ घोषित कर दिया। उन्होंने हर उस यूक्रेनी को हथियार सौंपे जो अपने देश की रक्षा करना चाहता था। यहां तक ​​कि जब अमेरिका ने यूक्रेनी राष्ट्रपति को देश छोड़ने का सुझाव दिया, तो जेलेंस्की ने इसे खारिज कर दिया और कहा कि लड़ाई यहां है। उन्होंने ये भी कहा था कि मेरे देश को मेरी जरूरत है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा, "मुझे गोला-बारूद चाहिए, सवारी नहीं।" उनकी कार्रवाई और साहस की प्रशंसा की गई। दरअसल, ऐसा इसलिए कहा गया क्योंकि इससे पहले जब अफगानिस्तान पर हमला हुआ था तो अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी देश छोड़कर चले गए थे। मगर जेलेंस्की लगातार अपने देश के साथ खड़े हुए हैं। ऐसे में जेलेंस्की की तुलना गनी से की गई।

टॅग्स :वोलोदिमीर जेलेंस्कीयूक्रेनरूसअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट