लाइव न्यूज़ :

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने अमेरिकी सांसदों से रूस के साथ तनाव पर चर्चा की

By भाषा | Updated: December 25, 2021 21:09 IST

Open in App

कीव (यूक्रेन), 25 दिसंबर (एपी) यूक्रेन के राष्ट्रपति ने रूस के साथ तनाव के बीच शुक्रवार को अमेरिका के 20 सीनेटर एवं कांग्रेस के सदस्यों के साथ वीडियो कॉल पर बातचीत की। इस तरह के अंदेशे हैं की रूस यूक्रेन की सीमा के पास सैनिकों की तैनाती को बढ़ा रहा है और पड़ोसी देश पर हमला करेगा।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की के दफ्तर ने बताया कि ज़ेलेंस्की ने रूस द्वारा सैनिकों की तैनाती को बढ़ाने और अपने देश के युद्ध प्रभावित पूर्वी हिस्से की स्थिति के बारे में अमेरिकी सीनेटर और कांग्रेस के प्रतिनिधियों से बातचीत की। रूस के समर्थन वाले बागी 2014 से यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में यूक्रेन के बलों से लड़ रहे हैं।

राष्ट्रपति कार्यालय से जारी बयान में यूक्रेन के पूर्वी हिस्से डोनबास में टकराव के शांतिपूर्ण समाधान की प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करने की अहमियत को बताया गया है।

बयान में ज़ेलेंस्की के हवाले से कहा गया है कि अब शब्द नहीं बल्कि निर्णायक कार्रवाई मायने रखती है। उन्होंने कहा, “ मेरा मकसद पूर्वी यूक्रेन में खून-खराबे को रोकना है। डोनबास में जंग खत्म किए बिना यूरोप में सुरक्षा की कल्पना करना नामुमकिन है।”

ज़ेलेंस्की और सांसदों ने रूस पर और प्रतिबंध लगाने को लेकर बातचीत की। साथ में कीव की "यूरो-अटलांटिक आकांक्षाओं" के लिए वाशिंगटन के समर्थन और नाटो सदस्यता के लिए यूक्रेन की संभावनाओं के बारे में भी बात की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा