यूक्रेन के नरसंहार स्मारक केंद्र ने हत्यारे नाजी सैनिकों के नामों का खुलासा किया

By भाषा | Updated: October 6, 2021 19:45 IST2021-10-06T19:45:43+5:302021-10-06T19:45:43+5:30

Ukraine's Genocide Memorial Center reveals names of murdered Nazi soldiers | यूक्रेन के नरसंहार स्मारक केंद्र ने हत्यारे नाजी सैनिकों के नामों का खुलासा किया

यूक्रेन के नरसंहार स्मारक केंद्र ने हत्यारे नाजी सैनिकों के नामों का खुलासा किया

कीव, छह अक्टूबर (एपी) यूक्रेन के नरसंहार स्मारक केंद्र ने बुधवार को उन 159 नाजी सैनिकों के नामों का खुलासा किया जो द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान बाबी यार नरसंहार के दौरान यहूदियों की हत्या में शामिल थे। बाबी यार नरसंहार द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हुए सबसे भीषण नरसंहारों में से एक था।

यूक्रेन की राजधानी कीव 1941 में नाजियों के कब्जे में थी। उस समय कीव के बाबी यार क्षेत्र में 48 घंटों के भीतर करीब 34,000 यहूदी मारे गए थे। नाजी सैनिकों ने स्थानीय सहयोगियों के साथ उस नरसंहार को अंजाम दिया था।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेन्स्की, इजराइल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग और जर्मनी के राष्ट्रपति फ्रैंक वाल्टर स्टीमिएर बुधवार को नरसंहार के पीड़ितों की याद में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

हर्जोग ने राष्ट्रपति बनने के बाद अपनी पहली यूक्रेन यात्रा पर रवाना होने से पहले कहा, ‘‘इस भयावह घटना के बारे में बात करना और इससे सबक लेना अनिवार्य है।’’

उस दौरान सिर्फ यूक्रेन में 15 लाख यहूदी मारे गए थे। यूक्रेन के नरसंहार स्मारक केंद्र ने उन सैकड़ों नाजी सैनिकों में से 159 नामों का खुलासा किया जिन्होंने 29-30 सितंबर, 1941 को बाबी यार नरसंहार में भाग लिया था। उस बर्बर घटना में 33,771 यहूदियों की हत्या कर दी गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Ukraine's Genocide Memorial Center reveals names of murdered Nazi soldiers

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे