लाइव न्यूज़ :

थाईलैंड में यूक्रेन के राजदूत का निधन

By भाषा | Updated: May 30, 2021 15:42 IST

Open in App

बैंकॉक, 30 मई (एपी) थाईलैंड में यूक्रेन के राजदूत का एक होटल में रविवार को निधन हो गया, जहां वह अपने परिवार के साथ गए थे।

गवर्नर एक्कारात लीसेन ने ‘एसोसिएटिड प्रेस’ को बताया कि 44 वर्षीय एंड्री बेश्ता दक्षिणी सातुन प्रांत के लिपे द्वीप पर स्थित एक होटल में बेहोश होकर गिर पड़े और उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने उनके किशोर बेटे के हवाले से कहा कि बेश्ता को रविवार तड़के उल्टियां हुईं और फिर वह बेहोश हो गए।

उन्होंने बताया कि बेश्ता का स्वास्थ्य इससे पहले ठीक था।

पुलिस को संदेह है कि राजदूत हृदय गति रुक गई थी।

लीसेन ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस अस्पताल भेजा गया है।

बेश्ता जनवरी 2016 से देश में यूक्रेन के राजदूत थे।

दूतावास की वेबसाइट के मुताबिक, उनके परिवार में पत्नी, बेटी और दो बेटे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा