लाइव न्यूज़ :

यूक्रेन ने ईरान से विमान मार गिराने के जिम्मेदार लोगों के लिए मांगी सजा, निष्पक्ष जांच में सहयोग के लिए की प्रशंसा

By भाषा | Updated: January 11, 2020 19:23 IST

यूक्रेन के नेता ने फेसबुक पर लिखा, “हम ईरान से दोषियों को कानून के दायरे में लाने की उम्मीद करते हैं।” साथ ही उन्होंने “मुआवजे के भुगतान” और अवशेष लौटाने की भी अपील की। ईरान ने शनिवार को स्वीकार किया कि उसने अंजाने में यूक्रेन अंतरराष्ट्रीय एयरलाइन्स (यूआईए) के विमान को मार गिराया था। इसमें सवार सभी 176 लोग बुधवार को मारे गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देयूक्रेन ने ईरान से मांग की कि वह यूक्रेन के विमान को मार गिराने के दोषियों को सजा देसाथ ही उन्होंने “मुआवजे के भुगतान” और अवशेष लौटाने की भी अपील की।

यूक्रेन ने शनिवार को ईरान से मांग की कि वह यूक्रेन के विमान को मार गिराने के दोषियों को सजा दे और मृतकों के करीबियों को मुआवजा दे। सजा की मांग करते हुए यूक्रेन ने “निष्पक्ष” जांच में सहयोग करने के लिए ईरान की प्रशंसा भी की। यूक्रेनी राष्ट्रपति के प्रेस कार्यालय ने बताया कि राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की स्थानीय समयानुसार शाम पांच बजे ईरानी राष्ट्रपति हसन रूहानी से घटना पर चर्चा करने वाले हैं।

यूक्रेन के नेता ने फेसबुक पर लिखा, “हम ईरान से दोषियों को कानून के दायरे में लाने की उम्मीद करते हैं।” साथ ही उन्होंने “मुआवजे के भुगतान” और अवशेष लौटाने की भी अपील की। ईरान ने शनिवार को स्वीकार किया कि उसने अंजाने में यूक्रेन अंतरराष्ट्रीय एयरलाइन्स (यूआईए) के विमान को मार गिराया था। इसमें सवार सभी 176 लोग बुधवार को मारे गए थे। इससे कुछ ही वक्त पहले ईरान ने इराक में अमेरिकी बलों की मौजूदगी वाले अड्डों पर मिसाइल दागे थे। रूहानी ने कहा कि तेहरान, “अपनी इस अक्षम्य भूल पर अत्यंत खेद प्रकट करता है।”

तेहरान ने विमान दुर्घटना की जांच के लिए अमेरिका, यूक्रेन, कनाडा और अन्य को आमंत्रित किया है। जेलेंस्की के कार्यालय ने कहा कि तेहरान ने “सभी तस्वीरों, वीडियो और अन्य सामग्री” समेत पर्याप्त डेटा यूक्रेनी विशेषज्ञों को सौंप दिया है। उसने यह दिखाने के लिए ऐसा किया है कि जांच, “निष्पक्षता एवं तेजी से की जाएगी।”

इसमें कहा गया, “कार्य का राजनीतिक हिस्सा पूरा हो गया है।” कार्यालय ने मौके का मुआयना कर रहे विशेषज्ञों की तस्वीरें प्रकाशित की हैं। जांच का समन्वय कर रहे यूक्रेन की राष्ट्रीय सुरक्षा एवं रक्षा परिषद के सचिव ओलेक्सी देनीलोव ने कहा कि कीव के पास पर्याप्त सबूत नहीं हैं कि मिसाइल कहां की थी लेकिन यह मालूम हुआ कि यह “ईरानी धरती से दागी गई।” 

टॅग्स :ईरानइराकविमान दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल