Ukraine-Russia Crisis: रूस-यूक्रेन की जंग में अब तक 200 यूक्रेनियन की मौत, 1100 से अधिक लोग घायल, मरने वाले में 3 बच्चे शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 26, 2022 16:01 IST2022-02-26T15:52:04+5:302022-02-26T16:01:38+5:30

रूस द्वारा यूरोपीय देश यूक्रेन पर हमले में अब तक 198 यूक्रेनियन मारे गए हैं। मरने वाले में सैनिक और आम नागरिक और 3 बच्चे भी शामिल हैं। वहीं युद्ध में 1,115 लोग घायल हो गए हैं।

Ukraine-Russia Crisis 3 Children Among 198 Ukrainians Killed in 2 Days | Ukraine-Russia Crisis: रूस-यूक्रेन की जंग में अब तक 200 यूक्रेनियन की मौत, 1100 से अधिक लोग घायल, मरने वाले में 3 बच्चे शामिल

Ukraine-Russia Crisis: रूस-यूक्रेन की जंग में अब तक 200 यूक्रेनियन की मौत, 1100 से अधिक लोग घायल, मरने वाले में 3 बच्चे शामिल

Highlightsयुद्ध में अब तक यूक्रेन के 198 लोग मारे गए, जिनमें 3 बच्चे हैंयूक्रेन के स्वास्थ्य मंत्री विक्टर ल्याशको ने दी जानकारी

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग में लगभग 200 यूक्रेनियन के मारे जाने की खबर है। दोनों देशों के बीच युद्ध का आज तीसरा दिन है। मास्को ने कहा कि वह यूक्रेन के सैन्य ठिकानों पर "हवा और समुद्र से क्रूज मिसाइलों से हमला कर रहा है। हमले में अब तक 198 यूक्रेनियन मारे गए हैं। मरने वाले में सैनिक, आम नागरिक और 3 बच्चे भी शामिल हैं। 

यूक्रेन के स्वास्थ्य मंत्री ने शनिवार को कहा कि रूसी सेना द्वारा पश्चिमी समर्थक देश पर हमले में अब तक तीन बच्चों सहित 198 नागरिक मारे गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री विक्टर ल्याशको ने फेसबुक पर लिखा, "दुर्भाग्य से, ऑपरेटिव डेटा के अनुसार, आक्रमणकारियों के हाथों 198 लोग मारे गए, जिनमें 3 बच्चे हैं। वहीं युद्ध में 1,115 लोग घायल हुए, घायलों में 33 बच्चे भी शामिल हैं।"

खबर के मुताबिक रूसी सेना कीव की सड़कों उतर चुकी है। शहर में तड़के बम धमाकों की आवाजें सुनी गई थीं। कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने कहा कि एक मिसाइल शनिवार को ज़ूलियानी हवाई अड्डे के पास कीव के दक्षिण-पश्चिमी बाहरी इलाके में एक ऊंची इमारत से टकरा गई। 

रूसी हवाई सेना रात भर शहर के पास उतरी और कीव के दक्षिण में लगभग 25 मील (40 किलोमीटर) दक्षिण में वासिलकिव में बेस पर कब्जा करने की कोशिश की। उन्होंने यह भी कहा कि शहर की सेंट्रल गली में भीषण लड़ाई चल रही है। इस युद्ध में पोलैंड और अन्य अमेरिकी समर्थित देशों के द्वारा यूक्रेन सेना को हथियार सप्लाई किए जा रहे हैं। 

युद्ध के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कीव में डटे रहने की कसम खाई थी। उन्होंने अमेरिकी निकासी प्रस्ताव को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि "मुझे गोला-बारूद चाहिए, सवारी नहीं"

Web Title: Ukraine-Russia Crisis 3 Children Among 198 Ukrainians Killed in 2 Days

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे