लाइव न्यूज़ :

Russia Ukraine War: यूक्रेन के विदेश मंत्रालय का दावा, अब तक रूस के 14 हजार से भी ज्यादा सैनिक मार गिराए, 96 एयरक्राफ्ट्स, 118 हेलिकॉप्टर्स और 476 टैंकों को किया गया तबाह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 20, 2022 18:19 IST

यूक्रेन के विदेश मंत्रालय के मुताबिक युद्ध में अब तक उसने 14 हजार (वास्तविक संख्या 14,700) से भी ज्यादा रूसी सैनिकों को मार गिराया है। उसने रूस के 1487 विभिन्न प्रकार के आर्म्ड व्हीकल जिनकी संख्या को तबाह कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देयूक्रेन ने रूस के 14,700 सैनिकों को मार गिराने का किया वादायूद्ध में रूस के 96 एयरक्राफ्ट्स, 118 हेलीकॉप्टर्स, 476 टैंक्स को भी किया तबाह

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के युद्ध का आज 25वां दिन है। 24 फरवरी को रूस ने अपने पड़ोसी देश यूक्रेन पर हमला कर किया था, तब से आज तक उसका हमला जारी है। रूस अब यूक्रेन पर आसमान से तबाही बरसा रहा है। वह यूक्रेन पर हाइपरसोनिक मिसाइल से हमला कर रहा है। वहीं यूक्रेन भी रूसी सेना के आगे डटा हुआ है। रविवार को यूक्रेन के विदेश मंत्रालय के द्वारा युद्ध में हुए रूस के नुकसान की जानकारी दी गई है।

मंत्रालय ने इस संबंध में ट्विटर पर जानकारी दी है। यूक्रेन के विदेश मंत्रालय के मुताबिक युद्ध में अब तक उसने 14 हजार (वास्तविक संख्या 14,700) से भी ज्यादा रूसी सैनिकों को मार गिराने का दावा किया है। उसने रूस के 1487 विभिन्न प्रकार के आर्म्ड व्हीकल जिनकी संख्या को तबाह कर दिया है। इसी तरह यूक्रेन के विदेश मंत्रालय की ओर से जानकारी दी गई है कि यूक्रेन ने यूद्ध में रूस के 96 एयरक्राफ्ट्स, 118 हेलीकॉप्टर्स, 476 टैंक्स को भी तबाह कर दिया है। 

इतना ही नहीं, मंत्रालय के अनुसार, यूद्ध में रूस को बहुत नुकसान हुआ है। इस युद्ध में रूस की 3 वेसेल्स, 44 एंटी एयरक्राफ्ट वॉरफेयर सिस्टम, 947 वाहन, 74 एमएलआरस, 230 आर्टिलरी गन आदि तबाह किए गए हैं। इसी प्रकार यूक्रेन ने युद्ध में हुए रूस के अन्य नुकसान को भी अपने ट्वीट में गिनाया है।

बता दें कि रूस ने शुक्रवार के बार रविवार को भी हाइपरसोनिक मिसाइल से हमला किया है। रूस ने काला सागर और कैस्पियन सागर में अपने जंगी जहाजों से क्रूज मिसाइल का हमला किया है। जहां रूस ने हमला किया है वहां 400 लोगों ने शरण ले रखी थी। यह एक स्कूल की इमारत थी, जो हमले के बाद तबाह हो गई है। यहां मलबे में दबे लोगों को निकाला जा रहा है।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादयूक्रेनरूस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा