Russia Ukraine War: यूक्रेन के विदेश मंत्रालय का दावा, अब तक रूस के 14 हजार से भी ज्यादा सैनिक मार गिराए, 96 एयरक्राफ्ट्स, 118 हेलिकॉप्टर्स और 476 टैंकों को किया गया तबाह
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 20, 2022 18:19 IST2022-03-20T18:00:14+5:302022-03-20T18:19:20+5:30
यूक्रेन के विदेश मंत्रालय के मुताबिक युद्ध में अब तक उसने 14 हजार (वास्तविक संख्या 14,700) से भी ज्यादा रूसी सैनिकों को मार गिराया है। उसने रूस के 1487 विभिन्न प्रकार के आर्म्ड व्हीकल जिनकी संख्या को तबाह कर दिया है।

Russia Ukraine War: यूक्रेन के विदेश मंत्रालय का दावा, अब तक रूस के 14 हजार से भी ज्यादा सैनिक मार गिराए, 96 एयरक्राफ्ट्स, 118 हेलिकॉप्टर्स और 476 टैंकों को किया गया तबाह
Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के युद्ध का आज 25वां दिन है। 24 फरवरी को रूस ने अपने पड़ोसी देश यूक्रेन पर हमला कर किया था, तब से आज तक उसका हमला जारी है। रूस अब यूक्रेन पर आसमान से तबाही बरसा रहा है। वह यूक्रेन पर हाइपरसोनिक मिसाइल से हमला कर रहा है। वहीं यूक्रेन भी रूसी सेना के आगे डटा हुआ है। रविवार को यूक्रेन के विदेश मंत्रालय के द्वारा युद्ध में हुए रूस के नुकसान की जानकारी दी गई है।
मंत्रालय ने इस संबंध में ट्विटर पर जानकारी दी है। यूक्रेन के विदेश मंत्रालय के मुताबिक युद्ध में अब तक उसने 14 हजार (वास्तविक संख्या 14,700) से भी ज्यादा रूसी सैनिकों को मार गिराने का दावा किया है। उसने रूस के 1487 विभिन्न प्रकार के आर्म्ड व्हीकल जिनकी संख्या को तबाह कर दिया है। इसी तरह यूक्रेन के विदेश मंत्रालय की ओर से जानकारी दी गई है कि यूक्रेन ने यूद्ध में रूस के 96 एयरक्राफ्ट्स, 118 हेलीकॉप्टर्स, 476 टैंक्स को भी तबाह कर दिया है।
इतना ही नहीं, मंत्रालय के अनुसार, यूद्ध में रूस को बहुत नुकसान हुआ है। इस युद्ध में रूस की 3 वेसेल्स, 44 एंटी एयरक्राफ्ट वॉरफेयर सिस्टम, 947 वाहन, 74 एमएलआरस, 230 आर्टिलरी गन आदि तबाह किए गए हैं। इसी प्रकार यूक्रेन ने युद्ध में हुए रूस के अन्य नुकसान को भी अपने ट्वीट में गिनाया है।
Ukraine Ministry of Foreign Affairs tweets information on the "losses of the Russian armed forces in Ukraine, March 20."#RussiaUkraineConflictpic.twitter.com/s8KNaxm2dB
— ANI (@ANI) March 20, 2022
बता दें कि रूस ने शुक्रवार के बार रविवार को भी हाइपरसोनिक मिसाइल से हमला किया है। रूस ने काला सागर और कैस्पियन सागर में अपने जंगी जहाजों से क्रूज मिसाइल का हमला किया है। जहां रूस ने हमला किया है वहां 400 लोगों ने शरण ले रखी थी। यह एक स्कूल की इमारत थी, जो हमले के बाद तबाह हो गई है। यहां मलबे में दबे लोगों को निकाला जा रहा है।