लाइव न्यूज़ :

यूक्रेनः यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र में लगी आग बुझाई गई, रूसी बलों ने किया कब्जा

By अनिल शर्मा | Updated: March 4, 2022 13:32 IST

क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन ने एक बयान में कहा कि एनेर्होदार शहर में स्थित जेपोरिजजिया संयंत्र में रिएक्टर संख्या-1 के कंपार्टमेंट को नुकसान पहुंचा है।

Open in App
ठळक मुद्देयूरोप के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र में रूसी गोलाबारी से लगी आग पर काबू पा लिया गया हैयूक्रेन के अधिकारियों ने बताया कि संयंत्र पर रूसी बलों ने कब्जा कर लिया हैक्रेन के अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में रेडिएशन का स्तर खतरनाक स्तर पर नहीं पहुंचा है

कीवः यूक्रेन के अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि यूरोप के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र में रूसी गोलाबारी से लगी आग पर काबू पा लिया गया है और संयंत्र पर रूसी बलों ने कब्जा कर लिया है। क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन ने एक बयान में कहा कि एनेर्होदार शहर में स्थित जेपोरिजजिया संयंत्र में रिएक्टर संख्या-1 के कंपार्टमेंट को नुकसान पहुंचा है। लेकिन इससे ऊर्जा संयंत्र की सुरक्षा पर प्रभाव नहीं पड़ा है। बयान में कहा गया है कि संचालन कर्मी इसकी सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं। हताहतों के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। यूक्रेन के अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में रेडिएशन का स्तर खतरनाक स्तर पर नहीं पहुंचा है। 

 यूक्रेन के विदेश मामलों के मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने सुबह ट्वीट कर जानकारी दी थी कि रूसी सेना यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र, जपोरिजिया एनपीपी पर हर तरफ से गोलीबारी कर रही है। उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि इस संयंत्र में आग पहले ही लग चुकी है और अगर इसमें धमाका हुआ तो यह चेरनोबिल से 10 गुना बड़ा होगा।

ट्वीट में उन्होंने रूसियों से तुरंत आग को बंद करने की बात कही थी। रूसी बलों से आग्रह करते हुए कहा था कि उन्हें अग्निशामकों को अनुमति देना चाहिए और एक सुरक्षा क्षेत्र स्थापित करें! यू क्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की के कार्यालय प्रमुख के सलाहकार ने जपोरिजिया परमाणु संयंत्र का एक वीडियो भी ट्वीट किया था। बताया गया कि यूक्रेन में कुल बिजली उत्पादन का 25% उत्पादन इस प्लांट से होता है। यूक्रेन के सरकारी अधिकारी ने बताया कि रूस के एनरहोदर शहर पर हमला करने के बाद यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा केंद्र से धुआं दिखाई दे रहा है।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादरूसयूक्रेन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा