लाइव न्यूज़ :

Ukraine Crisis: रूसी राष्ट्रपति पुतिन बोले- ऊपरी सदन ने कार्रवाई की मंजूरी दी, हमारे पास सभी विकल्प खुले

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 22, 2022 22:35 IST

Ukraine Crisis: राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक दिन पहले यूक्रेन के विद्रोहियों वाले इलाकों की स्वतंत्रता को मान्यता दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देयूक्रेन पर व्यापक हमला करने के लिये रूस का रास्ता साफ हो सकता है। अमेरिका ने रूस के इस कदम को आक्रमण बताया है।पश्चिमी देशों के नेताओं ने कहा था कि रूस के सैनिक यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में पहुंच गए हैं।

Ukraine Crisis: रूसी संसद के ऊपरी सदन ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को देश के बाहर सैन्य बल प्रयोग की अनुमति दे दी है। संसद की मंजूरी के बाद रूस के लिये यूक्रेन पर व्यापक आक्रमण का रास्ता साफ हो गया है। पुतिन ने इस संबंध में संसद के ऊपरी सदन को एक पत्र लिखा था।

पुतिन ने क्रीमिया को रूस के हिस्से के रूप में मान्यता देने, यूक्रेन को हथियारों की खेप पर रोक लगाने, नाटो में शामिल होने की यूक्रेन की कोशिश को रोकने का आह्वान किया है। पुतिन ने एक दिन पहले यूक्रेन के विद्रोहियों वाले इलाकों की स्वतंत्रता को मान्यता दी थी। इससे पहले, पश्चिमी देशों के नेताओं ने कहा था कि रूस के सैनिक यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में पहुंच गए हैं। वहीं अमेरिका ने रूस के इस कदम को आक्रमण बताया है।

यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने युद्ध को लेकर दहशत फैलाने के लिए बाइडेन प्रशासन की आलोचना करते हुए कहा कि यह देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा रहा है। इसके अलावा, रूस अपने गैस निर्यात के लिए पारगमन राज्य के रूप में देश की अहमियत को कम करके यूक्रेन पर अपने आर्थिक दबाव को मजबूत कर रहा है।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलावार को संसद से देश के बाहर सैन्य बल प्रयोग करने की अनुमति मांगी थी। पुतिन का इस संबंध में संसद के ऊपरी सदन को लिखा गया एक पत्र पूर्वी यूक्रेन में विद्रोही क्षेत्रों में रूसी सैन्य तैनाती को औपचारिक रूप प्रदान करेगा। पुतिन ने एक दिन पहले यूक्रेन के विद्रोहियों वाले इलाकों की स्वतंत्रता को मान्यता दी थी।

सैन्य बल प्रयोग की अनुमति मिलने पर यूक्रेन पर व्यापक हमला करने के लिये रूस का रास्ता साफ हो सकता है। इससे पहले, पश्चिमी देशों के नेताओं ने कहा था कि रूस के सैनिक यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में पहुंच गए हैं। वहीं अमेरिका ने रूस के इस कदम को आक्रमण बताया है।

टॅग्स :रूसयूक्रेनव्लादिमीर पुतिनजो बाइडन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला