Ukraine Crisis: रूसी राष्ट्रपति पुतिन बोले- ऊपरी सदन ने कार्रवाई की मंजूरी दी, हमारे पास सभी विकल्प खुले

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 22, 2022 22:35 IST2022-02-22T22:28:36+5:302022-02-22T22:35:20+5:30

Ukraine Crisis: राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक दिन पहले यूक्रेन के विद्रोहियों वाले इलाकों की स्वतंत्रता को मान्यता दी थी।

Ukraine Crisis President Vladimir Putin asks upper house approve use Russian army outside Russia | Ukraine Crisis: रूसी राष्ट्रपति पुतिन बोले- ऊपरी सदन ने कार्रवाई की मंजूरी दी, हमारे पास सभी विकल्प खुले

पुतिन ने इस संबंध में संसद के ऊपरी सदन को एक पत्र लिखा था।

Highlightsयूक्रेन पर व्यापक हमला करने के लिये रूस का रास्ता साफ हो सकता है। अमेरिका ने रूस के इस कदम को आक्रमण बताया है।पश्चिमी देशों के नेताओं ने कहा था कि रूस के सैनिक यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में पहुंच गए हैं।

Ukraine Crisis: रूसी संसद के ऊपरी सदन ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को देश के बाहर सैन्य बल प्रयोग की अनुमति दे दी है। संसद की मंजूरी के बाद रूस के लिये यूक्रेन पर व्यापक आक्रमण का रास्ता साफ हो गया है। पुतिन ने इस संबंध में संसद के ऊपरी सदन को एक पत्र लिखा था।

पुतिन ने क्रीमिया को रूस के हिस्से के रूप में मान्यता देने, यूक्रेन को हथियारों की खेप पर रोक लगाने, नाटो में शामिल होने की यूक्रेन की कोशिश को रोकने का आह्वान किया है। पुतिन ने एक दिन पहले यूक्रेन के विद्रोहियों वाले इलाकों की स्वतंत्रता को मान्यता दी थी। इससे पहले, पश्चिमी देशों के नेताओं ने कहा था कि रूस के सैनिक यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में पहुंच गए हैं। वहीं अमेरिका ने रूस के इस कदम को आक्रमण बताया है।

यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने युद्ध को लेकर दहशत फैलाने के लिए बाइडेन प्रशासन की आलोचना करते हुए कहा कि यह देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा रहा है। इसके अलावा, रूस अपने गैस निर्यात के लिए पारगमन राज्य के रूप में देश की अहमियत को कम करके यूक्रेन पर अपने आर्थिक दबाव को मजबूत कर रहा है।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलावार को संसद से देश के बाहर सैन्य बल प्रयोग करने की अनुमति मांगी थी। पुतिन का इस संबंध में संसद के ऊपरी सदन को लिखा गया एक पत्र पूर्वी यूक्रेन में विद्रोही क्षेत्रों में रूसी सैन्य तैनाती को औपचारिक रूप प्रदान करेगा। पुतिन ने एक दिन पहले यूक्रेन के विद्रोहियों वाले इलाकों की स्वतंत्रता को मान्यता दी थी।

सैन्य बल प्रयोग की अनुमति मिलने पर यूक्रेन पर व्यापक हमला करने के लिये रूस का रास्ता साफ हो सकता है। इससे पहले, पश्चिमी देशों के नेताओं ने कहा था कि रूस के सैनिक यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में पहुंच गए हैं। वहीं अमेरिका ने रूस के इस कदम को आक्रमण बताया है।

Web Title: Ukraine Crisis President Vladimir Putin asks upper house approve use Russian army outside Russia

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे