लाइव न्यूज़ :

यूक्रेन का दावा, रूस ने सीमा पर तैनात किए 94 हजार से अधिक सैनिक

By भाषा | Updated: December 3, 2021 18:31 IST

Open in App

कीव (यूक्रेन), तीन दिसंबर (एपी) यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेजनिकोव ने शुक्रवार को अनुमान लगाते हुए कहा कि रूस ने सीमाओं के पास 94 हजार से अधिक सैनिकों को तैनात किया है और जनवरी के अंत में सीमा के पास बड़े पैमाने पर सैनिकों की संख्या में वृद्धि होने की आशंका है।

यूक्रेन से सटी सीमा के पास रूस द्वारा अपने सैनिकों को तैनात करने की हाल में यूक्रेन समेत कई पश्चिमी देशों ने आलोचना की थी। इन देशों ने आशंका जताई है कि रूस यूक्रेन पर हमला कर सकता है। रूस ने यूक्रेन और पश्चिमी देशों के इन दावों को खारिज करते हुए यूक्रेन पर ही आक्रामक होने का आरोप लगाया है।

रेजनिकोव ने शुक्रवार को सांसदों को बताया कि यूक्रेन की सीमा के पास और रूसी कब्जे वाले क्रीमिया में रूसी सैनिकों की संख्या 94,300 होने का अनुमान है।

रेजनिकोव ने कहा, ‘‘हमारी खुफिया सेवा सभी परिदृश्यों का विश्लेषण करती है, जिसमें सबसे खराब स्थिति भी शामिल है। विश्लेषण से पता चलता है कि रूस की ओर से बड़े पैमाने पर सैनिकों को तैनात करने की आशंका है। जनवरी के अंत में रूस सीमा पर सैनिकों की संख्या में और वृद्धि कर सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक