लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन कोविड-19 की उत्पत्ति के बारे में और जांच चाहता है: जॉनसन

By भाषा | Updated: June 14, 2021 11:51 IST

Open in App

कारबिस बे (इंग्लैंड), 14 जून (एपी) ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि उनका देश चाहता है कि वैश्विक महामारी कोविड-19 की उत्पत्ति के बारे में और जांच की जाए।

दक्षिण पश्चिम इंग्लैंड में सात राष्ट्रों के समूह जी7 के शिखर सम्मेलन के समापन पर उन्होंने कहा कि हालांकि ऐसा नहीं लगता है कि यह रोग किसी प्रयोगशाला से उत्पन्न हुआ है फिर भी दुनिया को ‘‘खुली सोच रखना चाहिए’’।

कोरोना वायरस के चीन की किसी प्रयोगशाला से दुर्घटनावश लीक होने की अवधारणा की अमेरिका द्वारा नए सिरे से जांच की जा रही है और इस जांच के आदेश अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने दिए हैं। हालांकि पहले इस अवधारणा को जन स्वास्थ्य विशेषज्ञों और सरकारी अधिकारियों ने खारिज कर दिया था।

जी7 के नेताओं ने कोरोना वायरस की उत्पत्ति के बारे में ‘‘समयबद्ध, पारदर्शी, विशेषज्ञों के नेतृत्व वाली विज्ञान आधारित जांच’’ की मांग की है। हालांकि कई वैज्ञानिकों का अब भी यही मानना है कि यह वायरस पशुओं से इंसानों में पहुंचा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल