लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में ओमीक्रोन के मामलों में वृद्धि के बीच जश्न एवं कार्यक्रम में कमी करने का आग्रह

By भाषा | Updated: December 16, 2021 17:47 IST

Open in App

लंदन, 16 दिसंबर ब्रिटेन में लोगों से क्रिसमस पूर्व जश्न एवं कार्यक्रमों में अधिक भीड़भाड़ से बचने का प्रयास करने और कोविड​​​​-19 के तेजी से फैलने वाले स्वरूप ओमीक्रोन के मद्देनजर संक्रमण के मामलों में वृद्धि का प्रबंधन करने का आग्रह किया जा रहा है।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कार्यालय ने हाल के समय में लॉकडाउन पाबंदियां बढ़ाने की किसी योजना से इनकार किया है। देश में वर्तमान समय में घर से काम करने के साथ ही मास्क लगाने और बड़े कार्यक्रमों के लिए कोविड-19 टीकाकरण प्रमाणपत्र जरूरी किया गया है।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने सरकार के बूस्टर डोज दृष्टिकोण को दोहराया। जॉनसन के नेतृत्व में मंत्रियों और विशेषज्ञों की एक टीम ने लोगों को सलाह दी कि समारोहों में शामिल होने से पहले कोविड-19 जांच करायें।

ब्रिटेन में बुधवार को कोविड-19 के 78,610 मामले सामने आये। यह संख्या पिछले साल महामारी शुरू होने के बाद से देश में सबसे ज्यादा है। जॉनसन ने कहा, ‘‘जाने से पहले ध्यान से विचार करें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आइये ओमीक्रोन का कड़ाई से मुकाबला करें। आइये इसके प्रसार की गति को धीमा करें। मास्क पहनें, यदि आप किसी ऐसे कार्यक्रम में जा रहे हैं जहां आपको बहुत से लोगों से मिलने की संभावना है तो जांच करायें। यदि आप बुजुर्ग या जोखिम वाले रिश्तेदारों से मिलने जा रहे हैं तो भी जांच करायें।’’

ब्रिटेन के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ), प्रोफेसर क्रिस व्हिट्टी ने जनता से आग्रह किया कि ‘‘ऐसे लोगों के साथ मुलाकात नहीं करें जिनसे मिलना जरूरी नहीं है।’’ उन्होंने आशंका जतायी कि आने वाले हफ्ते में ब्रिटेन में कोविड-19 के और अधिक रिकॉर्ड टूटेंगे।

सलाह विशेष रूप से वर्ष के ऐसे समय में महत्वपूर्ण है जब क्रिसमस से संबंधित जश्न और कार्यक्रम पूरे ब्रिटेन में आयोजित होते हैं। स्वास्थ्य मंत्री गिलियन कीगन ने लोगों से आग्रह किया, ‘‘एक समझदार विकल्प चुनें। यदि आप किसी कार्यक्रम में जा रहे हैं, तो जांच करायें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा