लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन ने भारत जाने वाले अपने नागरिकों के लिए यात्रा परामर्श को अद्यतन किया

By भाषा | Updated: October 2, 2021 20:26 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, दो अक्टूबर ब्रिटेन की सरकार ने भारत यात्रा पर जाने वाले अपने नागरिकों के लिए आधिकारिक परामर्श को शनिवार को अद्यतन (अपडेट) किया। एक दिन पहले ही भारत ने ब्रिटिश नागरिकों के लिए पृथक-वास में रहने संबंधी नियम निर्धारित किए थे जो सोमवार से प्रभाव में आएंगे।

भारत ने यह कदम अंतरराष्ट्रीय यात्रा को लेकर भारतीयों के लिए ब्रिटेन के इसी तरह के कदम के जवाब में उठाया था।

ब्रिटेन की सरकार ने इसमें कहा कि वह इस मुद्दे को लेकर भारतीय अधिकारियों के ‘करीबी संपर्क’ में है।

ब्रिटेन के विदेश, राष्ट्रमंडल एवं विकास कार्यालय (एफसीडीओ) की ओर से जारी अद्यतन यात्रा परामर्श में कहा गया है कि सोमवार से, ब्रिटेन से भारत जाने वाले यात्रियों को वहां पहुंचने के आठवें दिन भी कोविड-19 जांच करानी होगी तथा 10 दिन तक अनिवार्य पृथक-वास में रहना होगा।

एक दिन पहले भारत सरकार ने घोषणा की थी कि टीकाकरण होने के बावजूद सोमवार से भारत आने वाले ब्रिटिश नागरिकों को 10 दिन तक पृथक-वास में रहना होगा। अंतरराष्ट्रीय यात्रा को लेकर भारतीयों के लिए ब्रिटेन के इसी तरह के कदम के जवाब में भारत ने यह कदम उठाया।

ब्रिटेन की सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘भारत में प्रवेश के लिए नियम तय करने और उन्हें लागू करने की जिम्मेदारी भारतीय अधिकारियों की है। हम उनके करीबी संपर्क में हैं और नियमों में कोई भी परिवर्तन होने की स्थिति में एफसीडीओ यात्रा परामर्श को अद्यतन किया जाएगा।’’

नए परामर्श में कहा गया है कि भारत जाने वाले सभी यात्रियों को हवाई अड्डे पर पहुंचने पर और आठ दिन बाद अपने खर्चे पर कोविड-19 संबंधी आरटी-पीसीआर जांच करानी होगी तथा दस दिन के लिए अनिवार्य पृथक-वास में रहना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना