लाइव न्यूज़ :

पूर्ण टीकाकरण करा चुके यात्रियों को कोविड-19 की सस्ती जांचों की अनुमति देगा ब्रिटेन

By भाषा | Updated: October 15, 2021 16:56 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 15 अक्टूबर यात्रा प्रतिबंध की लाल सूची में नहीं रखे गए देशों से पूर्ण टीकाकरण के बाद इंग्लैंड लौटने वाले यात्री 24 अक्टूबर से प्रभावी नए नियमों के तहत अधिक महंगे पॉलिमरेज़ चेन रिएक्शन (पीसीआर) परीक्षण के बजाय सस्ता लेट्रल फ्लो टेस्ट (एलएफटी) कराकर कोविड-19 की नेगेटिव रिपोर्ट दे सकते हैं।

सरकार ने कहा कि भारत समेत करीब 100 देशों एवं क्षेत्रों में टीकाकरण करवा चुके यात्रियों को भी पूर्ण टीकाकरण करा कर लौटने वाले ब्रिटेन निवासियों की तरह माना जाएगा।

लाल सूची में नहीं रखे गए देशों से इंग्लैंड पहुंचने वाले ये पात्र, पूरी तरह से टीकाकरण करा चुके यात्री, पीसीआर जांचों के बजाय 24 अक्टूबर से अपने आगमन के दो दिन पहले या उससे पहले एलएफटी करा सकते हैं।

एलएफटी 22 अक्टूबर से बुक किया जा सकता है और इसका उद्देश्य मुख्य रूप से इस महीने के अंत में स्कूल की आगामी छुट्टियों के दौरान घूमने की योजना बनाने वाले परिवारों के लिए है।

ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद ने कहा, “हम विदेश जाने को आसान एवं सस्ता बनाना चाहते हैं, भले ही आप काम के मकसद से यात्रा कर रहे हों या दोस्तों और परिवार के पास जा रहे हों।”

उन्होंने कहा, “छुट्टियों से लौटने वालों के लिए इस महीने के आखिर में लेट्रल फ्लो टेस्ट उपलब्ध होगा। जांचों में यह परिवर्तन केवल हमारे टीकाकरण कार्यक्रम की अविश्वसनीय प्रगति से संभव हुआ है, जिसका मतलब है कि वायरस के साथ जीने की आदत डालते हुए हम यात्रा को सुरक्षित रूप से खोल सकते हैं।”

यात्री पीसीआर के विकल्प के रूप में निजी जांच प्रदाताओं से सस्ते एलएफटी ऑर्डर करने में सक्षम होंगे, जिससे तेजी से परिणाम मिलेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा