लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन : प्रयोगशाला की गलती की वजह से हजारों लोगों की कोविड निगेटिव रिपोर्ट आई

By भाषा | Updated: October 15, 2021 17:34 IST

Open in App

लंदन, 15 अक्टूबर (एपी) ब्रिटिश स्वास्थ्य अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि निजी प्रयोगशाला में समस्या आने की वजह से 43 हजार लोगों को शायद गलत कोविड जांच रिपोर्ट दी गई जिसमें कहा गया कि वे संक्रमित नहीं है।

ब्रिटिश स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी ने कहा कि गलत निगेटिव रिपोर्ट की वजह से मध्य इंग्लैंड के वोल्वरहैम्पटन स्थित इम्मेंसा हेल्थ क्लीनिक लिमिटेड नामक प्रयोगशाला ने नमूनों की जांच करने की प्रक्रिया स्थगित कर दी है।

जन स्वास्थ्य एजेंसी के निदेशक ने कहा कि वह प्रयोगशाला की जांच में गलत रिपोर्ट आने की तकनीकी खामी का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

प्रयोगशाला की यह खामी उस समय आई जब कुछ लोग रैपिड एंटीजन जांच में संक्रमित पाए गए जबकि अपेक्षाकृत अधिक सटीक मानी जाने वाली आरटी-पीसीआर जांच में उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई।

स्वास्थ्य एजेंसी ने बताया, ‘‘प्रयोगशाला के जरिये करीब चार लाख नमूनों की जांच की गई जिनमें से अधिकतर की रिपोर्ट निगेटिव आई लेकिन अनुमान है कि 43 हजार लोगों की गलत निगेटिव रिपोर्ट आई।’’इनमें से अधिकतर दक्षिण पश्चिम इंग्लैंड के रहने वाले हैं।

एजेंसी ने बताया कि गलत रिपोर्ट आठ सितंबर से 12 अक्टूबर के बीच हुई जांचों की दी गई। एजेंसी ने कहा कि ‘‘ यह एक प्रयोगशाला की घटना है और प्रभावित लोगों से संपर्क कर उन्हें दूसरी जांच कराने की सलाह दी जा रही है।

गौरतलब है कि ब्रिटिश सरकार ने इम्मेंसा को 16.3 करोड़ डॉलर का ठेका कोविड-19 जांच के लिए पिछले साल अक्टूबर में दिया था। कंपनी की मुख्य कार्यकारी एंड्रिया रिपोसाती ने बताया कि कंपनी ब्रिटिश स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला