लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन अकेली महिलाओं की सुरक्षा के लिए 'वॉक मी होम' सेवा के उपयोग के समर्थन में

By भाषा | Updated: October 9, 2021 19:07 IST

Open in App

लंदन, नौ अक्टूबर (एपी) लंदन में घर के पास ही दो महिलाओं को निशाना बनाए जाने की घटना से लोगों में उत्पन्न रोष के बीच ब्रिटेन के एक शीर्ष अधिकारी ने फोन कंपनी के उस प्रस्ताव को लेकर सकारात्मक रुख अपनाया है जिसमें अकेले यात्रा करने वाली महिलाओं की लोकेशन की जानकारी उपलब्ध कराने वाली सेवा की पेशकश की गई है।

ब्रिटेन की सबसे बड़ी फोन कंपनी 'बीटी' के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने गृह मंत्री प्रीति पटेल को पत्र लिखकर 'वॉक मी होम' सेवा की पेशकश की थी।

फिलिप जेनसन ने पत्र में कहा कि जब एक महिला ऐप को अपने फोन में शुरू करती है तो यह सेवा उसकी यात्रा की निगरानी करती है और अगर महिला तय समय पर अपने गंतव्य पर नहीं पहुंच पाती तो उससे जुड़े आपातकालीन फोन नंबरों पर सर्तकता संदेश भेजा जाता है।

ब्रिटेन के गृह विभाग के कार्यालय ने पटेल को पत्र प्राप्त होने की पुष्टि करते हुए कहा कि गृह मंत्री आने वाले समय में इस पर प्रतिक्रिया देंगी।

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, पटेल ने इस सेवा के उपयोग को लेकर सकारात्मक रुख अपनाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब