लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन ने संवेदनशील समूहों के लिए दूसरी और बूस्टर खुराक के बीच की अवधि को कम किया

By भाषा | Updated: October 30, 2021 17:54 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 30 अक्टूबर ब्रिटेन में कुछ संवेदनशील समूहों के लिए कोविड-19 टीकों की दूसरी और बूस्टर खुराक के बीच की अवधि को कम किया गया है और ऐसे समूह को दूसरी खुराक के छह महीने के अंदर भी बूस्टर खुराक दी जा सकती है। ब्रिटेन सरकार ने घोषणा की है।

यूके हेल्थ सिक्युरिटी सुरक्षा एजेंसी (यूकेएसए) ने अपनी ‘ग्रीन बुक’ में सलाह को अद्यतन किया है। ‘ग्रीन बुक’ में स्वास्थ्य पेशेवरों के लिए देश में टीकों और टीकाकरण प्रक्रियाओं को लेकर नवीनतम जानकारी होती है।

शुक्रवार को घोषित नए दिशानिर्देशों के तहत, ऐसे समूह के लोगो को, जिन्हें अलग-अलग समय पर टीके की दूसरी खुराक दी जा चुकी है, वे कम से कम पांच महीने बाद अंतिम खुराक ले सकेंगे।

इस फैसले से ऐसे समूहों के अन्य लोगों को भी मदद मिलने की उम्मीद है जो घरों में रहकर बीमारियों का इलाज करा रहे हैं। अब वे एक ही समय में फ्लू और कोविड के टीके लगवा सकेंगे।

ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद ने कहा, "हम बूस्टर टीकों के साथ अच्छी प्रगति कर रहे हैं और मैं हर किसी को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने टीकाकरण अभियान में इतनी मेहनत की है।’’ उन्होंने कहा, "यह अद्यतन मार्गदर्शन सुनिश्चित करेगा कि स्वास्थ्य पेशेवरों के पास बूस्टर कार्यक्रम में आवश्यक लचीलापन हो, जिससे अधिक संवेदनशील लोगों को टीकाकरण की अनुमति मिल सकेगी।’’

यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब देश की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) ने शनिवार को “बूस्टर अभियान’’ की घोषणा की। इसके तहत 16 लाख से अधिक लोग, जिनकी आयु 50 साल से अधिक है, और जो बूस्टर खुराक के लिए पात्र हैं, उन्हें अगले हफ्ते टीककारण के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!