लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन का नियामक फाईजर-बायोएनटेक के कोविड-19 टीका के परीक्षण का कर रहा आकलन

By भाषा | Updated: November 23, 2020 22:31 IST

Open in App

लंदन, 23 नवंबर ब्रिटेन की सरकार ने सोमवार को कहा कि औषधि और चिकित्सा उत्पाद नियामक एजेंसी (एमएचआरए) दवा कंपनी फाईजर-बायोएनटेक के आंकड़ों की समीक्षा कर रहा है कि क्या उसका कोविड-19 का टीका गुणवत्ता, सुरक्षा और असर को लेकर मानकों पर खरा उतरता है।

अमेरिकी कंपनी फाईजर और जर्मन कंपनी बायोएनटेक द्वारा तैयार किए जा रहे टीका के बारे में दावा किया गया था कि 65 साल से अधिक उम्र के लोगों की रक्षा करने में यह 94 प्रतिशत तक असरदार रहा है। कंपनी ने कहा था कि परीक्षण से संकेत मिला है कि यह टीका सभी उम्र, नस्ल के लोगों पर समान रूप से कारगर सिद्ध रहा।

ब्रिटेन के व्यापार मंत्री आलोक शर्मा ने बताया, ‘‘आज हमें एक बार फिर से उम्मीद बंधी है कि हम अपने समय में सबसे महत्वपूर्ण वैज्ञानिक खोज के कगार पर खड़े हैं। हम कोविड-19 टीका की तलाश की दिशा में अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुके हैं।’’

ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैंकॉक ने कहा, ‘‘कामयाबी की राह में यह एक और महत्वपूर्ण कदम है। हम एमएचआरए के वैज्ञानिकों की टीम को टीका की गुणवत्ता, सुरक्षा और असर को लेकर मानकों पर आकलन करने की अनुमति देंगे । ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मंजूरी मिल जाने पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) इस टीका की आपूर्ति करने के लिए तैयार है। एनएचएस के पास टीकाकरण का व्यापक अनुभव है।’’

ब्रिटेन की सरकार ने जोर दिया है कि गुणवत्ता, सुरक्षा और असर को लेकर कड़े मानकों पर खरा उतरने के बाद ही टीका को अनुमति दी जाएगी और फिर इसका निर्माण हो सकेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्व अधिक खबरें

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!