लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन के नियामक ने 12-15 साल के किशोरों के लिए फाइजर के टीके को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: June 4, 2021 18:44 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, चार जून ब्रिटेन के औषधि नियामक ने 12 से 15 साल के किशोरों के लिए फाइजर-बायोएनटेक के कोविड-19 रोधी टीके को शुक्रवार को मंजूरी दे दी।

दवा और स्वास्थ्य सुविधा उत्पाद नियामक एजेंसी (एमएचआरए) ने कहा है कि कम उम्र समूह के लोगों में सुरक्षा और प्रभाव को लेकर ‘‘गहन समीक्षा’’ और इस नतीजे के बाद यह फैसला किया गया कि किसी जोखिम की तुलना में टीके के फायदे ज्यादा हैं। अब तक ब्रिटेन में 16 या इससे ज्यादा उम्र के वयस्कों के लिए टीके को मंजूरी दी गयी थी।

एमएचआरए की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ जून रैने ने बताया, ‘‘हमने 12 से 15 साल के बच्चों पर टीके के क्लीनिकल ट्रायल के आंकड़ों की सावधानीपूर्वक समीक्षा की और इस नतीजे पर पहुंचे कि फाइजर-बायोएनटेक का कोविड-19 रोधी टीका इस उम्र समूह के लिए सुरक्षित और प्रभावी है तथा किसी जोखिम की तुलना में फायदे ज्यादा हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ब्रिटेन में मंजूरी प्राप्त सभी टीकों को लेकर समग्र सुरक्षा निगरानी रणनीति है और इस निगरानी में 12-15 उम्र समूह को भी शामिल किया जाएगा। सुरक्षा, गुणवत्ता और प्रभाव को लेकर अपेक्षित मानकों को पूरा किए बिना अनुमति नहीं दी जाएगी।’’

एमएचआरए ने कहा कि टीकाकरण पर संयुक्त समिति (जेसीवीआई) अब फैसला करेगी कि क्या इस उम्र समूह को टीके दिए जाएंगे या नहीं। नियामक ने कहा कि टीके से कोई नए दुष्प्रभाव नहीं दिखे हैं।

ब्रिटेन के कमिशन ऑन ह्यूमन मेडिसीन (सीएचएम) के अध्यक्ष प्रोफेसर पीरमोहम्मद ने कहा कि प्रायोगिक परीक्षण में 12-15 साल उम्र के 2,000 से ज्यादा बच्चों ने हिस्सा लिया।

स्वास्थ्य और सामाजिक देखभाल विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि अब जेसीवीआई इस पर सलाह देगी कि टीकाकरण कार्यक्रम में 12 से 17 साल के बच्चों को शामिल किया जाए या नहीं।

ब्रिटेन में दिसंबर 2020 में 16 और 17 साल के किशोरों के लिए फाइजर-बायोएनटेक टीके को मंजूरी दी गयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल