लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने लॉकडाउन समाप्त करने की अवधि को चार सप्ताह और बढ़ाया

By भाषा | Updated: June 14, 2021 23:30 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 14 जून ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने सोमवार को लॉकडाउन संबंधी सभी पाबंदियों को समाप्त करने की अवधि को चार सप्ताह और टालते हुए इसे 19 जुलाई तक बढ़ा दिया। इससे पहले यह पाबंदियां 21 जून को समाप्त होने जा रही थीं।

जॉनसन ने कहा कि कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप के चलते संक्रमण के मामलों और अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी संबंधी चिंता बरकरार है।

प्रधानमंत्री की इस घोषणा के साथ ही अब ''फ्रीडम डे'' 19 जुलाई को मनाया जाएगा जो कि लॉकडाउन समाप्त होने की खुशी में मनाया जाना है।

जॉनसन ने कहा कि अभी थोड़ा और इंतजार करना बेहतर होगा। साथ ही उन्होंने उम्मीद जतायी कि 19 जुलाई पाबंदियों को समाप्त करने का अंतिम दिन होगा और इसे और विस्तार देने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

प्रधानमंत्री ने कहा, '' अब हम 40 साल की उम्र से अधिक के लोगों को कोविड-19 टीके की दूसरी खुराक देने में तेजी लाएंगे ताकि उन्हें वायरस से अधिकतम सुरक्षा मिल सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला