लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने ग्लास्गो में जलवायु सम्मेलन का उद्घाटन किया

By भाषा | Updated: November 1, 2021 21:06 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

ग्लास्गो, एक नवंबर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने सोमवार को सीओपी26 जलवायु सम्मेलन का ग्लास्गो में उद्घाटन किया और धरती के गर्म होने की स्थिति की तुलना जेम्स बांड की फिल्मों की कहानी से की। उन्होंने कहा, “आधी रात होने में एक मिनट का समय बचा है और हमें अभी कार्रवाई करनी होगी।” उन्होंने कहा, “मेरे साथी वैश्विक नेताओं, हम लगभग उसी स्थिति में हैं जैसे कि जेम्स बांड। अंतर केवल इतना है कि यह कोई फिल्म नहीं है…, दुनिया को समाप्त करने वाला हथियार वास्तविक है।”

जॉनसन ने यह उदाहरण फिल्मों में दिखाए जाने वाले काल्पनिक किरदार जेम्स बांड की उस स्थिति के रूप में दिया जिसमें वह दुनिया को खत्म करने वाली ताकतों से लड़ता है। जॉनसन ने चेताया कि वैश्विक ताप में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि से खाद्य आपूर्ति रुक सकती है, तीन डिग्री की बढ़त से और अधिक दावानल और चक्रवात आ सकते हैं जबकि चार डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ने से “समूचे शहर बर्बाद हो सकते हैं।”

अपने संबोधन में जॉनसन ने कहा कि जब तक वैश्विक तापमान को कम कर डेढ़ डिग्री सेल्सियस तक नहीं लाया जाएगा, तब तक दुनिया पर शहरों की बर्बादी का खतरा मंडराता रहेगा। उन्होंने कहा, “मियामी और शंघाई लहरों के नीचे डूब जाएंगे। हम कार्रवाई करने में जितनी देर करेंगे, स्थिति उतनी बदतर होती जाएगी और हमें इसकी भारी कीमत चुकानी होगी क्योंकि मानवता के जलवायु परिवर्तन को कभी महत्व नहीं दिया।”

उद्घाटन भाषण में जॉनसन ने जलवायु परिवर्तन कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग के भाषण का भी उल्लेख किया जिसमें उसने वैश्विक नेताओं के खोखले दावों की आलोचना की थी। सीओपी26 सम्मेलन के अध्यक्ष के तौर पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने कहा, “बच्चे और उनके होने वाले बच्चे हमारा मूल्यांकन करेंगे। और हमें भावी पीढ़ियों को जवाब देना होगा और हम इससे बच नहीं सकते क्योंकि अगर हम विफल हुए तो वे हमें माफ नहीं करेंगे।”

उन्होंने कहा, “वह जान जाएंगे कि ग्लास्गो एक ऐतिहासिक मोड़ था जब इतिहास ने बदलने से इनकार कर दिया। वह हमारा मूल्यांकन कड़वाहट और असंतोष के साथ करेंगे जो जलवायु परिवर्तन पर होने वाले किसी भी सम्मेलन पर काली छाया बनकर रहेगा। वे अपने मूल्यांकन में सही होंगे। जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर सीओपी26, कहानी का अंत नहीं होना चाहिए।”

जॉनसन के भाषण के बाद प्रिंस चार्ल्स ने अपना भाषण दिया और कहा कि विश्व के निर्णय लेने वालों को जलवायु संकट पर नवाचार युक्त समाधान निकालने के बारे में सोचना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?