लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन पुलिस ने लीवरपूल टैक्सी में विस्फोट मामले में गिरफ्तार चार व्यक्तियों को रिहा किया

By भाषा | Updated: November 16, 2021 16:00 IST

Open in App

लंदन, 16 नवंबर (एपी) ब्रिटिश पुलिस ने लीवरपूल टैक्सी बम विस्फोट मामले में आतंकवाद कानून के तहत गिरफ्तार किये गये चार व्यक्तियों को रिहा कर दिया और कहा है कि वह इस विस्फोट में मारे गये संदिग्ध हमलावर की मंशा समझने में जुटी है।

पुलिस के अनुसार, बम हमलावर का नाम इमाद अल स्वीलमीन (32) था जो कई साल पहले शरण लेने के लिए ब्रिटेन पहुंचा था। उसने 2017 में ईसाई धर्म ग्रहण कर लिया था।

रविवार की सुबह लीवरपूल वीमेंस अस्पताल से बाहर वाहन में विस्फोट हुआ था और अल स्वीलमीन एवं टैक्सी चालक की मौत हो गयी थी।

पुलिस ने इस विस्फोट को आतंकवादी गतिविधि करार दिया है लेकिन उसका कहना है कि वह अब भी इसका मकसद ढूंढने में जुटी है।

इस संबंध में चार लोगों को आतंकवाद कानून के तहत हिरासत में लिया गया जिन्हें बृहस्पतिवार को रिहा कर दिया गया। चारों की उम्र 20 साल के आसपास है।

उत्तर पश्चिम इंग्लैंड की आतंकवाद निरोधक पुलिस व्यवस्था के प्रमुख रूस जैक्सन ने कहा, ‘‘ गिरफ्तार किये गये चारों व्यक्तियों से पूछताछ के बाद हम उनकी बातों से संतुष्ट हैं और उन्हें पुलिस हिरासत से रिहा कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला