लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन की पुलिस ने सांसद की हत्या मामले में 25 वर्षीय व्यक्ति को आरोपित किया

By भाषा | Updated: October 21, 2021 18:05 IST

Open in App

लंदन, 21 अक्टूबर (एपी) ब्रिटेन के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि कंजरवेटिव पार्टी के एक सांसद की चाकू मारकर हत्या के मामले में एक व्यक्ति को आरोपित किया गया है। पिछले सप्ताह एक गिरजाघर में अपने सहयोगियों से मुलाकात के दौरान उनकी हत्या कर दी गई थी।

अधिकारियों ने बताया कि डेविड एमेस की हत्या के मामले में सोमाली मूल के 25 वर्षीय ब्रिटिश नागरिक अली हर्बी अली को आरोपित किया गया है। क्राउन अभियोजन सेवा ने बताया, ‘‘वह अदालत को बताएगी कि इस हत्या का आतंकवादियों से जुड़ाव है और यह धार्मिक एवं विचारधारा दोनों का मामला है।’’

एमेस की हत्या से ब्रिटेन और खासकर देश के नेता स्तब्ध रह गए थे। उन्होंने करीब 40 वर्षों तक संसद में सेवा दी और क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय ने उन्हें 2015 में नाइट की उपाधि दी थी। इससे पांच वर्ष पहले लेबर पार्टी के सांसद जो कॉक्स की हत्या कर दी गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना