लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री सांसद एमेस को श्रद्धांजलि देने के लिए संसद में विशेष सत्र का नेतृत्व करेंगे

By भाषा | Updated: October 18, 2021 19:39 IST

Open in App

लंदन, 18 अक्टूबर (एपी) ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन हमले में मारे गए कंजरवेटिव पार्टी के सांसद डेविड एमेस को श्रद्धांजलि देने के लिए संसद के विशेष सत्र का नेतृत्व करेंगे। अपने संसदीय क्षेत्र में लोगों से मिलने के दौरान सांसद की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी जिससे नेताओं की सुरक्षा को लेकर चिंताएं पैदा हो गई हैं।

सोमाली मूल के 25 वर्षीय ब्रिटिश युवक अली हरबी अली को सांसद डेविड एमेस की हत्या के संदेह में आतंकवाद अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि प्रतीत होता है कि संदिग्ध ने अकेले ही घटना को अंजाम दिया और उसका ‘‘इस्लामी चरमपंथ की ओर झुकाव’’ हो सकता है।

सांसद एमेस करीब 40 साल संसद के सदस्य रहे, उनकी हत्या ने ब्रिटेन खासकर इसके राजनेता वर्ग को झकझोर दिया है। पांच साल पहले लेबर पार्टी की सांसद जो कॉक्स की भी एक धुर दक्षिणपंथी चरमपंथी ने हत्या कर दी थी।

ब्रिटेन की संसद के निचले सदन हाउस ऑफ कॉमंस में तीन सप्ताह के अवकाश के बाद सोमवार को सत्र की शुरुआत हुई और अधिकतर कार्यवाही की जगह एमेस को श्रद्धांजलि देने के कार्यक्रम का आयोजन होने वाला है। इसके बाद संसद परिसर में स्थित सेंट मारग्रेट्स गिरजाघर में शोक प्रार्थना का आयोजन होगा।

सरकार ने शुक्रवार की घटना के बाद सांसदों की सुरक्षा की समीक्षा का आदेश दिया है। ब्रिटिश नेता जब संसद में होते हैं तब उन्हें सशस्त्र पुलिस सुरक्षा प्रदान करती है लेकिन आमतौर पर जब वे अपने निर्वाचन क्षेत्र में लोगों से मुलाकात करते हैं तब उन्हें सुरक्षा नहीं दी जाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक