लाइव न्यूज़ :

मृतकों की आयु 80 साल से अधिक होने के कारण ब्रिटेन के प्रधानमंत्री प्रतिबंध कड़े नहीं करना चाहते थे: कमिंग्स

By भाषा | Updated: July 20, 2021 17:05 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 20 जुलाई ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के पूर्व शीर्ष सहायक डोमिनिक कमिंग्स ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री कोविड-19 मामलों के पिछले साल सितंबर में बढ़ने के बावजूद प्रतिबंध कड़े नहीं करना चाहते थे, क्योंकि उनका मानना था कि महामारी के कारण मारे जा रहे लोगों की आयु ‘‘80 वर्ष से अधिक’’ है।

कमिंग्स ने देश में लॉकडाउन के प्रबंधन को लेकर पहले भी प्रधानमंत्री की आलोचना की थी। उन्होंने बीबीसी को दिए एक साक्षात्कार में जॉनसन पर फिर से आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जॉनसन ने उन्हें संदेश भेजा था, ‘‘मैं अब एनएचए (राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा) पर निर्भर नहीं करता।’’

कमिंग्स ने कहा कि जॉनसन पिछले साल सितंबर में संक्रमण के मामले बढ़ने पर प्रतिबंध कड़े नहीं करना चाहते थे, क्योंकि उनका मानना था कि इससे मर रहे लोगों की आयु ‘‘80 साल से अधिक है’’।

इसके जवाब में डाउनिंग स्ट्रीट ने कहा कि प्रधानमंत्री ने महामारी के दौरान “लोगों के जीवन और आजीविका की रक्षा के लिए सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिक सलाह के अनुसार आवश्यक कदम उठाए।’’

कमिंग्स ने बीबीसी से कहा कि उन्होंने, ब्रिटेन के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार सर पैट्रिक वालेंस और इंग्लैंड के मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रोफेसर क्रिस व्हिटी ने सितंबर के मध्य से सख्त प्रतिबंधों पर जोर दिया था, लेकिन जॉनसन ने कहा था, ‘‘नहीं, नहीं, नहीं, नहीं, नहीं, मैं यह नहीं कर रहा हूँ।’’

कमिंग्स ने टेलीविजन साक्षात्कार में कहा कि पिछले साल महामारी की शुरुआत में जॉनसन महारानी के साथ अपनी आमने-सामने की साप्ताहिक बैठकें जारी रखना चाहते थे, लेकिन उन्हें अपने ‘बॉस’ को सचेत करना पड़ा कि यदि वह संक्रमित हो गई, तो उनकी मौत हो सकती है।

उन्होंने दावा किया कि उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा, ‘‘इस कार्यालय में ऐसे लोग हैं जो पृथक-वास में हैं। हो सकता है कि आप कोरोना वायरस से संक्रमित हों। हो सकता है कि मैं कोरोना वायरस से संक्रमित हूं। आप महारानी से मिलने नहीं जा सकते। यदि आप उनसे मिलने गए और वह संक्रमित हो गईं, तो क्या होगा? स्पष्ट रूप से आप नहीं जा सकते।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने यही कहा, 'यदि आपसे वह संक्रमित होती हैं और उनकी मौत हो जाती है, तो आप क्या करेंगे? आप ऐसा नहीं कर सकते। आप उन्हें जोखिम में नहीं डाल सकते। यह पूरी तरह नासमझी है।' तब प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने विस्तार से इसके बारे में नहीं सोचा था। इसके बाद उन्होंने कहा, 'हाँ ... मैं नहीं जा सकता'।’’

डाउनिंग स्ट्रीट ने इस घटना से इनकार किया और बकिंघम पैलेस ने इस बारे में टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला