लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कोरोना से जीती जंग, पीएम ऑफिस पहुंचकर संभाला कामकाज

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 27, 2020 07:15 IST

ब्रिटेन में कोरोना वायरस से रविवार को 413 और लोगों की मौत हो गई जिसके बाद देश में मृतकों की संख्या बढ़कर अब 20,732 हो गई है। कोरोना वायरस के कहर सबसे ज्यादा अमेरिका में देखने को मिल रहा है, जहां 54 हजार से ज्यादा लोगों की कोरोना से मौत हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देअस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद बोरिस जॉनसन दो हफ्ते के लिए क्वॉरेंटाइन में चले गए थे।बोरिस जॉनसन के ना रहने पर पीएम का कामकाज विदेश मंत्री डॉमिनिक राब देख रहे थे। 

लंदन: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कोरोना वायरस से जंग जीत ली है। बोरिस जॉनसन को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन ने सोमवार को अपने ऑफिस में फिर से कामकाज संभाल लिया है। यूके की मीडिया के मुताबिक, कोरोना से संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती होने के बाद पीएम बोरिस जॉनसन को 12 अप्रैल को डिस्चार्ज कर दिया गया था। जिसके बाद बोरिस जॉनसन सोमवार को अपने ऑफिस 10, डाउनिंग स्ट्रीट पहुंचे और प्रधानमंत्री का कामकाज संभाला। बोरिस जॉनसन के ना रहने पर पीएम का कामकाज विदेश मंत्री डॉमिनिक राब देख रहे थे। 

डिस्चार्ज होने के बाद बोरिस जॉनसन दो हफ्तों के लिए क्वॉरेंटाइन में थे

अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद बोरिस जॉनसन दो हफ्ते के लिए क्वॉरेंटाइन में चले गए थे। बोरिस जॉनसन सेंट थॉमस अस्पताल में एडमिट थे। क्वॉरेंटाइन का वक्त पूरा होने के बाद जॉनसन ने अपने स्वास्थ सलाहकारों से फीडबैक लिया। जिसके बाद वह सोमवार (27 अप्रैल) को फिर से पीएम पद का कामकाज संभालने पहुंचे। 6 अप्रैल को जॉनसन को कोरोना संक्रमित होने के बाद एडमिट कराया गया था।

ब्रिटेन में कोरोना वायरस के 20,732 मरीज, जानें अपडेट 

ब्रिटेन में कोरोना वायरस से रविवार को 413 और लोगों की मौत हो गई जिसके बाद देश में मृतकों की संख्या बढ़कर अब 20,732 हो गई है। हालांकि एक महीने में यह एक दिन में हुई मौत की सबसे कम संख्या है। ब्रिटेन के पर्यावरण मंत्री जॉर्ज यूस्टाइस ने लंदन में नियमित डाउनिंग स्ट्रीट ब्रीफिंग के दौरान यह जानकारी दी।

 उन्होंने कहा, ‘‘अभी सामाजिक दूरी सहित अन्य उपायों में कोई ढील देने संबंधी निर्णय लेना जल्दबाजी होगा।’’ लॉकडाउन की समीक्षा के लिए सात मई की समय सीमा के संदर्भ में उन्होंने कहा कि इस संबंध में अगले दो सप्ताह में विचार किया जायेगा। ’’हमारे पास विशेष रूप से चिकित्सा साक्ष्य के लिए वैज्ञानिक प्रमाणों पर विचार करने के लिए यह सही समय होगा।’’

टॅग्स :बोरिस जॉनसनकोरोना वायरसब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला