लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन अभी कोविड से उबरा नहीं है, अस्पतालों में संख्याएं ‘डराने वाली’ हैं : शीर्ष चिकित्सक

By भाषा | Updated: July 16, 2021 16:51 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 16 जुलाई ब्रिटेन में कोरोना वायरस महामारी की खतरा “अभी टला नहीं है” और अगर यही रुख बना रहा तो जानलेवा वायरस से संक्रमित अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या “डरावने” स्तर तक पहुंच सकती है। इंग्लैंड के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने यह चेतावनी दी है।

प्रोफेसर क्रिस व्हिटी ने कहा कि सोमवार से लोगों को सभी पाबंदियों का सजगता के साथ पालन करना चाहिए।

व्हिटी ने कहा कि कोविड-19 के कारण अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या करीब हर तीसरे हफ्ते में दोगुनी हो रही है और अगर यह रुख बरकरार रहा तो “आंकड़े खासे भयावह” हो सकते हैं। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि कोविड-19 की वजह से लागू कानूनी लॉकडाउन पाबंदियों से तथाकथित “आजादी के दिन” 19 जुलाई के नजदीक आने के बावजूद वे चीजों को “अविश्वसनीय रूप से धैर्य धारण” करते हुए देखें।

उन्होंने साइंस म्यूजियम द्वारा बृहस्पतिवार को आयोजित एक वेबिनार में कहा, “मुझे नहीं लगता कि हमें उस तथ्य की अनदेखी करनी चाहिए कि आश्चर्यजनक तेजी के साथ मुसीबत में फंस सकते हैं।”

उन्होंने कहा, “हम किसी भी तरीके से अभी इससे बाहर नहीं आए हैं, टीकाकरण कार्यक्रम, दवाओं और कई दूसरी विविध वजहों से हम बेहतर जरूर दिख रहे हैं। लेकिन ब्रिटेन में अभी यह लंबा चलेगा और वैश्विक स्तर पर तो और भी ज्यादा।”

उन्होंने उम्मीद जताई कि इंग्लैंड में अधिकतर लोग अगले हफ्ते से कानूनी बाध्यता नहीं होने के बावजूद बंद जगहों पर मास्क का इस्तेमाल करने ऐहतियातों का पालन करना जारी रखेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब