लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन 19 जुलाई को लॉकडाउन पूरी तरह से हटाने की ओर बढ़ रहा है : स्वास्थ्य मंत्री

By भाषा | Updated: June 22, 2021 19:09 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 22 जून ब्रिटेन 19 जुलाई को कोविड-19 लॉकडाउन पूरी तरह से हटाने की ओर बढ़ रहा है क्योंकि कोरोना वायरस संक्रमण से होने वाली मौत और अस्पताल में भर्ती होने के आंकड़े बहुत कम हो गये हैं। देश के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैंकॉक ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बीबीसी से कहा, ‘‘हम 19 जुलाई को लॉकडाउन हटाने की ओर बढ़ रहे हैं और हम सतर्कता बरतेंगे, हम मुख्य रूप से अगले हफ्ते की शुरूआत में आंकड़ों पर गौर करेंगे। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले हफ्ते के आंकड़े बहुत ही उत्साहजनक हैं। मृतक संख्या बहुत कम हो गई है। ’’

गौरतलब है कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने सोमवार को संकेत दिया था कि 19 जुलाई के लिए चीजें सकारात्मक लग रही हैं।

सोमवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक ब्रिटेन में कोरोना वायरस संक्रमण के 10,633 नये मामले सामने आए हैं, जबकि और पांच लोगों की मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना