लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन के मंत्री ने भारी जुर्माने के बारे में चेताया, इंग्लैंड में दूसरा लॉकडाउन शुरू

By भाषा | Updated: November 5, 2020 21:27 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, पांच नवम्बर ब्रिटेन की सरकार ने लोगों को लॉकडाउन नियमों के उल्लंघनों को लेकर भारी जुर्माना लगाये जाने की बृहस्पतिवार को चेतावनी दी। कोविड-19 संक्रमण को फैलने से रोकने के प्रयास में इंग्लैंड में दूसरा लॉकडाउन शुरू हुआ जिसके कम से कम दो दिसम्बर तक चलने की उम्मीद है।

ब्रिटेन के न्याय मंत्री रॉबर्ट बकलैंड ने कहा कि देश के पुलिस बल पुलिसिंग के सिद्धांत का पालन करना जारी रखेंगे लेकिन वे नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे और आवश्यक होने पर जुर्माना भी लगायेंगे।

उन्होंने कहा कि लोगों को घरों पर रहने के लिए कहा गया है। उनसे कहा गया है कि जरूरी काम होने पर या आवश्यक वस्तुएं लेनी हो तभी बाहर निकलें। सभी गैर-जरूरी दुकानों, पब, बार, रेस्तरां और जिमों को बंद करने का आदेश दिया गया है।

लॉकडाउन संबंधी नियमों का उल्लंघन करने पर 200 पाउंड का जुर्माना है और बड़ी सभाओं के आयोजकों को 10,000 पाउंड के जुर्माने का सामना करना पड़ेगा।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें