लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन के मंत्री ने सहयोगी का चुंबन लेकर कोविड नियम तोड़ने पर दिया इस्तीफा

By भाषा | Updated: June 27, 2021 00:27 IST

Open in App

लंदन, 26 जून ब्रिटेन के कैबिनेट मंत्री मैट हैनकॉक ने शनिवार को स्वास्थ्य मंत्रालय से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपनी एक नजदीकी सहयोगी का चुंबन लेकर कोविड-19 नियमों को तोड़ा था जिसके बाद से उन पर त्यागपत्र देने का दबाव था।

हैनकॉक ने चुंबन लेने की बात स्वीकार भी की थी। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री जॉनसन को लिखे पत्र में हैनकॉक ने कहा कि सरकार उन लोगों की ऋणी है जिन्होंने इस महामारी में बहुत कुछ खोया है। इसके साथ ही मंत्री ने घर से बाहर रहने पर सामाजिक दूरी का पालन करने के सरकारी नियमों का उल्लंघन करने पर दोबारा माफी मांगी।

ट्विटर पर साझा किये गए वीडियो में हैनकॉक ने कहा, “मैं प्रधानमंत्री को स्वास्थ्य मंत्री के पद से इस्तीफा सौंपने गया था।” उन्होंने कहा, “मैं समझ सकता हूं कि इस देश में सभी ने बहुत कुछ खोया है और हमारे जैसे लोग जो नियम बनाते हैं उन्हें इसका पालन करना चाहिए इसलिए मैंने इस्तीफा दे दिया।”

इससे पहले 42 वर्षीय कंजर्वेटिव नेता को सीसीटीवी कैमरा से प्राप्त चित्र में अपने कार्यालय में सांसद जिना कोलाडैंगलो (43) का चुंबन लेते हुए देखा गया था। कोलाडैंगलो हैनकॉक की पुरानी मित्र और सहयोगी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात