लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन के मंत्री ने ट्वीट को लेकर नाराजगी जताये जाने के बाद माफी मांगी

By भाषा | Updated: July 25, 2021 18:40 IST

Open in App

लंदन, 25 जुलाई कोविड​​​​-19 से संक्रमित पाये जाने के बाद पृथकवास में रह रहे ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद ने खुद के पूरी तरह से ‘‘ठीक होने’’ की घोषणा करने के लिए ट्विटर पर एक जानकारी पोस्ट की, लेकिन पोस्ट में उनके शब्दों के चयन को लेकर लोग नाराज हो गए।

इक्यावन साल के जाविद ने सभी से घातक वायरस से बचने के लिए टीके की खुराक लेने का आग्रह करते हुए कहा कि लोगों को अब कोरोना वायरस से ‘‘दुबक कर नहीं बैठना चाहिए।’’

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘यदि आपने अभी तक कोविड-19 का अपना टीका नहीं लिया है तो उसे लगवा लें क्योंकि हमें इस वायरस से दुबक कर बैठने के बजाय इसके साथ जीना सीखना है।’’ उन्होंने इस ट्वीट को रविवार को हटा दिया और उन पर आरोप लगने के बाद माफी मांगी। उन पर लॉकडाउन के नियमों का पालन कर रहे लोगों के प्रति असंवेदनशील होने के आरोप लगाये गए।

लेबर पार्टी के छाया न्याय मंत्री डेविड लैमी ने कहा, ‘‘आपकी सरकार की निगरानी में कोविड से ब्रिटेन के 129,000 लोगों की मौत हुई है। खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रख रहे लोगों को बदनाम न करें।’’

लिबरल डेमोक्रेट की स्वास्थ्य प्रवक्ता मुनीरा विल्सन ने कहा कि जाविद का ट्वीट "अपमानजनक" है, जब हजारों लोग कोविड-19 के साथ अस्पतालों में भर्ती हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘उनके लापरवाह शब्दों ने हर उस पुरुष, महिला और बच्चे का अपमान किया है, जिन्होंने नियमों का पालन किया है और दूसरों की रक्षा के लिए घर पर रहे हैं। उन्हें उन सभी से माफी मांगनी चाहिए, विशेष रूप से उन लाखों लोगों से जो दूसरों को संक्रमण बचा रहे हैं।’’

कुछ घंटे बाद जाविद ने फिर से ट्वीट किया और अंग्रेजी के शब्द ‘काउअर’ शब्द के इस्तेमाल के लिए माफी मांगी जिसका अर्थ होता है डर के मारे दुबक कर बैठना। उन्होंने लिखा, ‘‘मैंने वह ट्वीट डिलीट कर दिया है जिसमें 'काउअर' शब्द का इस्तेमाल किया गया था। मैं इसको लेकर आभार व्यक्त कर रहा था कि टीके हमें एक समाज के रूप में वापस लड़ने में मदद करते हैं, लेकिन यह शब्द का खराब चयन था और मैं ईमानदारी से माफी मांगता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कई लोगों की तरह, मैंने इस भयानक वायरस से अपने प्रियजनों को खोया है और इसके प्रभाव को कभी कम नहीं करूंगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?