लाइव न्यूज़ :

जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिये अनुसंधान व सहयोग बढ़ाने पर काम कर रहे ब्रिटेन-भारत : मंत्री

By भाषा | Updated: March 20, 2021 21:48 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 20 मार्च ब्रिटेन तथा भारत जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिये अनुसंधान और सहयोग बढ़ाने पर काम कर रहे हैं। ब्रिटेन के दक्षिण एशिया मामलों के मंत्री ने भारत की पांच दिवसीय यात्रा पूरी करने के बाद यह बात कही है।

ब्रिटेन के विदेश, राष्ट्रंडमल एवं विकास कार्यालय (एफसीडीओ) में दक्षिण एशिया तथा राष्ट्रमंडल मामलों के मंत्री लॉर्ड तारिक अहमद ने कहा कि ब्रिटेन और भारत के बीच विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी से संबंधित साझेदारियां पहले ही सबसे कठिन वैश्विक चुनौतियों से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इनमें कोविड-19 के खात्मे के लिये भारत में बने ऑक्सफॉर्ड/एस्ट्राजेनेका टीकों को मिलकर विकासशील देशों को देने जैसी साझेदारियां शामिल हैं।

अहमद 15 मार्च को भारत की यात्रा पर गए थे।

उन्होंने नवंबर में ग्लास्गो में होने वाले संयुक्त राष्ट्र सीओपी26 जलवायु सम्मेलन से पहले जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिये मौजूदा प्रयासों को विस्तार देने पर भी जोर दिया।

एफसीडीओ के नोट में कहा गया है, ''ब्रिटेन और भारत दोनों ही पेरिस समझौते पर हस्ताक्षर करने वाले देशों में शुमार हैं। ब्रिटेन नवंबर में होने वाले सीओपी26 सम्मेलन से पहले भारत के साथ काम करके विश्व को कम कार्बन उत्सर्जन की ओर ले जाने तथा स्वच्छ ऊर्जा तक पहुंच को विस्तार देने को लेकर उत्सुक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें