लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन ने लश्कर-ए-झांगवी के पूर्व प्रमुख पर प्रतिबंध लगाए

By भाषा | Updated: December 10, 2021 23:23 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 10 दिसंब ब्रिटेन ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर म्यांमा की सेना और पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन के पूर्व प्रमुख फुरकान बंगालजई पर प्रतिबंध की घोषणा की जो देश में आतंकवादी हमले के लिए जिम्मेदार है।

बंगालजई लश्कर-ए-झांगवी का पूर्व कमांडर है जिसने पाकिस्तान के मशहूर लाल शाहबाजा कलंदर की दरगाह पर वर्ष 2017 में बम धमाके की साजिश में साझेदारी की। इस मामले में उसे नामजद किया गया है। इस हमले में 70 से अधिक सूफी जायरीनों की मौत हो गई थी।

विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय (एफसीडीओ) ने बताया कि नवीनतम प्रतिबंध ब्रिटेन की धार्मिक आजादी की रक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराता है। एफसीडीओ में दक्षिण एशिया मामलों के मंत्री लॉर्ड तारिक अहमद ने बताया, ‘‘आज के प्रतिबंध मानवाधिकार के गंभीर उल्लंघन और उत्पीड़न को लक्षित करते हैं जिनमें वे मामले भी शामिल है जहां पर आम नागरिकों को सरकारी दमन का सामना करना पड़ रहा है और धार्मिक वजह से अनुयायियों को निशाना बनाया जा रहा है या हत्या की जा रही है।’’

बंगालजई के खिलाफ प्रतिबंध वैश्विक मानवाधिकार प्रतिबंध व्यवस्था के तहत लगायी गई है जिसका अभिप्राय है कि वह स्वतंत्र तरीके से ब्रिटेन की यात्रा नहीं कर सकता और न ही ब्रिटिश बैंकिंग प्रणली का इस्तेमाल करके सकता है, न ही ब्रिटिश अर्थव्यवस्था का लाभ ले सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला