लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में भारतीय मूल के परिवार के घर को लगाई आग, पुलिस ने किया मामला दर्ज

By भाषा | Updated: September 19, 2018 15:53 IST

दक्षिण पूर्वी लंदन में ओरपिंगटन के बोर्कवुड पार्क इलाके में स्थित भारतीय के घर के बाहर भयंकर आग लगी थी, जिसे देखकर पड़ोसियों ने ही दमकल को सूचित किया।

Open in App

लंदन, 19 सितंबर: ब्रिटेन में भारतीय मूल के एक परिवार के चार सदस्य तब बाल-बाल बच गए जब उनके घर को आग लगा दी गई। पुलिस इसे घृणा अपराध मानते हुए जांच कर रही है।

मयूर कार्लेकर, उनकी पत्नी रितु और दो बच्चे शनिवार रात अपने घर में गहरी नींद में थे जब उनके पड़ोसियों ने उन्हें जगाया। दक्षिण पूर्वी लंदन में ओरपिंगटन के बोर्कवुड पार्क इलाके में स्थित उनके घर के बाहर भयंकर आग लगी थी, जिसे देखकर पड़ोसियों ने ही दमकल को सूचित किया।

मेट्रोपोलिटन पुलिस प्रवक्ता ने बुधवार को कहा, ‘‘ मेट्रोपोलिटन पुलिस इसे घृणा अपराध मानते हुए जांच कर रही है। यह आगजनी और आपराधिक क्षति पहुंचाने का मामला है। अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।’’

इलाके की सीसीटीवी फुटेज में चार से पांच युवक कार्लेकर परिवार के घर के बाहर बाड़े में आग लगाने की कोशिश करते दिख रहे हैं।

वह परिवार 1990 के दशक में मुंबई से यहां आ गया था।

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट