लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: July 17, 2021 20:06 IST

Open in App

लंदन, 17 जुलाई ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद ने शनिवार को कहा कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और गृह-पृथक-वास में हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें बीमारी के हल्के लक्षण हैं।

जाविद ने ट्वीट किया, ‘‘आज सुबह मैं कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया। मैं अपनी पीसीआर जांच के नतीजे का इंतजार कर रहा हूं, लेकिन सौभाग्य से मैंने टीका लगवा लिया था और लक्षण हल्के हैं।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘यदि आपने टीका नहीं लगवाया है तो कृपया टीकाकरण कराने के लिए आगे आएं।’’

स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट में लिखा, ‘‘मैंने टीके की दोनों खुराक ले ली थीं और अब तक मेरे लक्षण बहुत ही हल्के हैं।’’ इस बीच, ब्रिटेन में कोरोना वायरस संक्रमण के 51,870 नए मामले सामने आए, जो 15 जनवरी के बाद सर्वाधिक आंकड़ा है। देश में महामारी से 49 और लोगों की मौत होने की खबर है।

उल्लेखनीय है कि इंग्लैण्ड क्षेत्र में सोमवार से लॉकडाउन के नियम समाप्त होने जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल