लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: July 17, 2021 20:34 IST

Open in App

लंदन, 17 जुलाई ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद ने शनिवार को कहा कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं और गृह-पृथक-वास में हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें बीमारी के हल्के लक्षण हैं।

जाविद ने ट्वीट किया, ‘‘आज सुबह मैं कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया। मैं अपनी पीसीआर जांच के नतीजे का इंतजार कर रहा हूं, लेकिन सौभाग्य से मैंने टीका लगवा लिया था और लक्षण हल्के हैं।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘यदि आपने टीका नहीं लगवाया है तो कृपया टीकाकरण कराने के लिए आगे आएं।’’

स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट में लिखा, ‘‘मैंने टीके की दोनों खुराक ले ली थीं और अब तक मेरे लक्षण बहुत ही हल्के हैं।’’

वर्ष 2020 में महामारी की पहली लहर के दौरान ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भी कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आ गए थे।

इस बीच, ब्रिटेन में कोरोना वायरस संक्रमण के 51,870 नए मामले सामने आए, जो 15 जनवरी के बाद सर्वाधिक आंकड़ा है। देश में महामारी से 49 और लोगों की मौत होने की खबर है।

उल्लेखनीय है कि इंग्लैण्ड क्षेत्र में सोमवार से लॉकडाउन के नियम समाप्त होने जा रहे हैं।

कुछ विशेषज्ञों ने संक्रमण दर अधिक होने के कारण मास्क सहित कुछ कानूनी प्रतिबंध बनाए रखने का आह्वान किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल